खुशबू सुंदर का पलटवार- 'कांग्रेस नेताओं में अहंकार और पुरुषवाद की सोच'

नई दिल्ली: फिल्म जगत से राजनीति में आईं खुशबू सुंदर ने हाल ही में कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। जिसके बाद वो सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। कांग्रेस छोड़ने से पहले उन्होंने कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिस पर कांग्रेस नेताओं का कहना था कि खुशबू सिर्फ एक एक्टर हैं और कुछ नहीं। जिस पर अब खुशबू सुंदर ने पलटवार किया है।

Khushbu Sundar

मीडिया से बात करते हुए खुशबू ने कहा कि अब तक कांग्रेस ने मुझे अभिनेत्री के रूप में देखा था, क्या उन्होंने मुझे तब अभिनेत्री के रूप में नहीं देखा, जब मैं कन्याकुमारी से दिल्ली, कोलकाता से बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश घूम रही थी? अब जब मैंने कांग्रेस छोड़ दी, तो वो कह रहे कि मैं सिर्फ अभिनेत्री हूं। उन्होंने आगे कहा कि ये कांग्रेस नेताओं की सोच को दर्शाता है। अहंकार और पुरुषवाद की एक सोच, जिसके मुताबिक महिला को बुद्धिमान नहीं होना चाहिए। एक महिला को अपनी क्षमता में शीर्ष स्तर तक नहीं बढ़ना चाहिए। भले ही वह सबसे ऊपर है, फिर भी उसे मूर्ख की तरह काम करना चाहिए।

बीजेपी में आने के बाद कही ये बात
खुशबू सुंदर ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा था कि जिस तरह से कांग्रेस काम कर रही थी उससे मैं खुश नहीं थी। अगर आप अपनी पार्टी को साथ नहीं रख सकते और अपनी खुद की परेशानियों को हल नहीं कर सकते तो मुझे नहीं लगता कि आप देश की समस्याओं को हल करने की सोच भी सकते हैं। खुशबू के साथ तमिलनाडु के दो बड़े नेता मदन रविचंद्रन और सरवनन कुमारन भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+