कांग्रेस की आंखों का तारा हैं राहुल गांधी- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन किया। उनके नामांकन के बाद तमाम नेताओं ने टिप्पणी की और इस कदम को समर्थन दिया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की आंखों का तारा हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की आंखो का तारा है। राहुल गांधी पार्टी की महान परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे। वहीं पार्टी नेता आनंद शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए एक ऐतिहासिक दिन है यह आज एक बड़ा दिन है कि राहुल गांधी इस समय जिम्मेदारी ले रहे हैं जब पार्टी के सामने बड़ी चुनौती है। कांग्रेस हमेशा उनकी सफलता में उन्हें समर्थन देने के लिए खड़ी होगी।

जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि यह एक अच्छा संकेत है कि युवा ब्रिगेड आगे बढ़ रहा है। मुझे उम्मीद है कि वो भारत को महान ऊंचाइयों पर ले जाएंगे जहां हर कोई सद्भाव के साथ रहता है। प्रधानमंत्री की बात भविष्य की है लेकिन अब उन्हें भारत को एकजुट करने और हर किसी को एक साथ लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
गौरतलब है कि राहुल ने आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन किया है। प्रेस कांफ्रेंस कर मधुसूदन मिस्त्री ने जानकारी दी कि राहुल गांधी के लिए कुल 89 नामांकन आए, यानि उनके अध्यक्ष पद के लिए कुल 89 लोगों ने प्रस्ताव दिया। एक नामांकन में कुल 10 प्रस्तावक होते हैं, ऐसे में राहुल गांधी के लिए कुल 890 प्रस्तावकों ने आवेदन किया है। मिस्त्री ने कहा कि तमाम नामांकन की समीक्षा और गिनती के बाद हम इस बात की घोषणा करेंगे कि पार्टी में कौन अध्यक्ष होगा।
मधुसूदन मिस्री ने कहा कि कल स्क्रूटनी के बाद हमे इस बात की जानकारी मिलेगी कि किसने-किसने नामांकन किया है, जिसके बाद एक सप्ताह तक हमे इसका इंतजार करना होगा, तब जाकर हम चुनाव परिणाम की घोषणा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications