कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल का आरोप- कर्नाटक सरकार को अस्थिर करने का एक और प्रयास कर रही भाजपा

महासचिव वेणुगोपाल

कांग्रेस महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि दिल्‍ली में बैठे आकाओं को दिशा-निर्देश पर भाजपा कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए एक और हास्‍यपस्‍द प्रयास कर रही है। शनिवार को वेणुगोपाल ने एक मीडिया रिपोर्ट को साझा किया। इसमें कांग्रेस के विधायक रविकुमार गौड़ा (गनिगा) के हवाले से कहा गया है कि भाजपा नेताओं की एक टीम दल-बदल करने की पेशकश के साथ विधायकों से संपर्क कर रही है। वेणुगोपाल ने एक्स पर एक पोस्ट में भाजपा की आलोचना की।

Venugopal,

कांग्रेस के महासचिव वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर जो पोस्‍ट लिखी है उमसें उन्‍होंने लिखा

बिना नेता या एजेंडे वाली पार्टी लोगों के जनादेश को बर्बाद करने की अपनी पुरानी आदत का सहारा ले रही है। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया, "दिल्ली में अपने आकाओं की देखरेख में, कर्नाटक भाजपा हमारी कर्नाटक सरकार को अस्थिर करने का एक और हास्यास्पद प्रयास कर रही है।

इसके साथ ही वेणुगोपाल ने दावा किया कि भाजपा प्रयास तोे कर रही है लेकिन हमारे कांग्रेस विधायक कट्टर वफादार है और वर्तमान सरकार की गारंटियों की त्‍वरित डिलीवरी के लिए कांग्रेस को खूब प्रशंसा मिल रही है। साथ ही वेणुगोपाल ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा शायद शायद उन्‍हें पहले एक एलओपी और अपनी पार्टी के लिए अध्‍यक्ष ढूढ़ना चाहिए। शायद उन्हें पहले एक एलओपी और पार्टी अध्यक्ष ढूंढना चाहिए?"

बता दें गौडा ने बीते सप्‍ताह आरोप लगाया कि जो टीम 2019 में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार का पतन करवाई थी वो ही टीम अब कर्नाटक में कांग्रेस विधायकों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दे रही है। इसके साथ ही गौडा ने दावा कि भाजपा की वो टीम आपॅरेशन लोटस के तहत कांग्रेस के चार विधायकों से संपर्क भी कर चुकी है।

उन्‍होंने दावा कि उनकी पार्टी के पास इसके लिए पक्‍के सबूत हैं जिसका खुलासा जल्‍द कया जाएगा। बता दें मई 2023 में भाजपा को बुरी तरह से कांग्रेस ने हरा कर कर्नाटक में बहुमत की सरकार बनाई थी और भाजपा को सत्‍ता से बेदखल करने के बाद 20 मई को सिद्धारमैया ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्‍य की कमान अपने हाथों में ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+