मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और रिमोट किसी और के पास वाली होगी हालत: तारिक अनवर
नई दिल्ली। बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद नई सरकार के गठन को लेकर रविवार (15 नवंबर) को पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की अहम बैठक हुई। बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। नीतीश कुमार सातवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे। नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगने से पहले कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने बड़ा बयान दिया था। तारिक अनवर ने कहा कि भाजपा ने नीतीश के खिलाफ साजिश करके उन्हें कमज़ोर करने की कोशिश की है। अब अगर वो दोबारा एनडीए के नेता या मुख्यमंत्री चुने जाते हैं तो उनकी हालत वही रहेगी कि रिमोट किसी और के पास और मुख्यमंत्री वो।

Recommended Video
कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन पर क्या बोले तारिक अनवर?
कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर आत्मचिंतन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में गठबंधन को अंतिम रूप देने में देरी से काफी नुकसान हुआ। तारिक अनवर ने इससे सबक लेने की बात कहते हुए पार्टी को दूसरे राज्यों में समय रहते सीटों के तालमेल की औपचारिकताओं को पूरा करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कारणों का पता लगाया जाएगा। बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की घटक कांग्रेस सिर्फ 19 सीटों पर सिमट गई, जबकि उसने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश कुमार
बता दें, बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर रविवार को पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक हुई। बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। इससे पहले एनडीए में शामिल सभी दलों की अलग-अलग बैठक हुई, जिसमें उन्होंने अपने-अपने दल के नेताओं को चुना। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी एनडीए की बैठक में शामिल हुए।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत












Click it and Unblock the Notifications