'BJP मनी पॉवर से जीतना चाहती थी चुनाव लेकिन...', कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कांग्रेस की बढ़त पर कही ये बात

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने पार्टी की बढ़त पर कहा कि कर्नाटक में पीएम मोदी के आने से कोई फायदा नहीं हुआ है। बीजेपी मनी पॉवर के बल पर चुनाव जीतती थी, लेकिन इस बार वो असफल रही।

Congress leader Siddaramaiah

कांग्रेस पार्टी ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है, जिसके बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने पीएम मोदी के कर्नाटक आने को विफल बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें कर्नाटक में कांग्रेस के बहुमत मिलने की पूरी उम्मीद थी।

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि वो पहले ही जानते थे कि पीएम नरेंद्र मोदी के कर्नाटक आने से कोई फायदा नहीं होगा और देखिए ऐसा ही हुआ है। हम 120 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जैसा कि हमें उम्मीद थी कि हमें बहुमत मिलेगा।

आगे उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस के लिए बड़ी जीत है। कर्नाटक की जनता बदलाव चाहती थी और उसने ये कर दिखाया। लोग बीजेपी से परेशान हो चुके थे। साल 2018 में ऑपरेशन कमल के चलते बीजेपी ने सत्ता हासिल की थी।

सिद्धारमैया ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने भी कांग्रेस की जीत में बड़ी मदद की है। बीजेपी इस चुनाव को भी मनी पॉवर से जीतना चाहती थी, जिसमें वो असफल रही। ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण था, इस चुनाव ने 2024 की तस्वीर को सभी के सामने रखा है।

वहीं, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश भी परिणाम से पहले पूर्ण बहुमत की बात कह चुके थे उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही उन्हें ये अंदाजा लग गया था कि कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा और कर्नाटक में जीत के साथ ही कांग्रेस के लिए दिल्ली का दरवाजा खुल जाएगा।

वहीं, कांग्रेस में रिजल्ट के बाद सीएम बनने के लिए दो गुटों में खींचतान देखने को मिल सकती है। जहां वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेटे अपने पिता को सीएम बनाने को लेकर दावा ठोकते नजर आ रहे हैं, वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के समर्थक उन्हें सीएम पद पर काबिज होते देखना चाहते हैं।

बता दें कि 10 मई को हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की पूरी उम्मीद है। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं और पूर्ण बहुमत के लिए 113 सीटें चाहिए वहीं, कांग्रेस अभी 120 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+