हिंदुत्व पर फिर सिद्धारमैया ने उठाए सवाल, कहा- ये हत्या, हिंसा और विभाजन के लिए

कर्नाटक में फिर से हिंदुत्व का मुद्दा उठ गया है। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने हिंदुत्व को संविधान के खिलाफ बताया।

congress
Photo Credit: PTI

रामचरितमानस को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने हिंदुत्व को लेकर एक बयान दिया, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि वो हिंदू विरोधी नहीं बल्कि हिंदुत्व विरोधी हैं। उनका मानना है कि हिंदुत्व संविधान विरोधी है, क्योंकि वो हत्या, हिंसा और विभाजन का समर्थन करता है।

दरअसल सिद्धारमैया कलबुर्गी में कांग्रेस के पूर्व विधायक बीआर पाटिल के जीवन पर आधारित एक किताब का विमोचन करने गए थे। वहां पर ही उन्होंने हिंदुत्व से जुड़ा ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व हिंदू धर्म से अलग है। मैं खुद एक हिंदू हूं, लेकिन मैं मनुवाद और हिंदुत्व के खिलाफ हूं। उन्होंने साफ किया कि वो कभी भी हिंदू धर्म के खिलाफ नहीं थे, लेकिन हिंदुत्व और मनुवाद में हत्या, हिंसा और विभाजन की गुंजाइश है। ऐसे में वो इसका समर्थन नहीं कर सकते हैं।

पहले भी दिया था ऐसा बयान
वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब सिद्धारमैया ने हिंदुत्व का मुद्दा उठाया हो। इससे पहले 8 जनवरी को भी उन्होंने इसी तरह का बयान दिया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि वो हिंदू हैं लेकिन हिंदुत्व के खिलाफ हैं। उन्होंने कभी भी अयोध्या में राम मंदिर का विरोध नहीं किया बल्कि राजनीतिक लाभ के लिए इसका इस्तेमाल करने के खिलाफ थे। भारतीय संविधान के अनुसार सभी धर्म समान हैं।

बीजेपी ने साधा था निशाना
आपको बता दें कि पिछले बयान को लेकर बीजेपी ने उन पर काफी निशाना साधा था। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने उन्हें 'सिद्धारमुल्ला खान' कहा था। ऐसे में अब दोबारा उनका बयान सामने आने से राज्य की सियासत गर्मा गई है।

रिटायरमेंट पर कही थी ये बात
वहीं दूसरी ओर रविवार को सिद्धारमैया ने कहा था कि कर्नाटक का आगामी चुनाव उनका आखिरी चुनाव होगा, लेकिन रिटायरमेंट के बाद भी वो राजनीति में अपना कार्यकाल जारी रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+