Karnataka: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया समेत अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया सहित पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया सहित पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को कर्नाटक पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी आरक्षण में कथित देरी को लेकर बोम्मई सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने राज्य में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
बीजेपी पर लगाए ब्लैकमेल करने के आरोप
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान मीडिया से कहा कि, कर्नाटक में उनकी (भाजपा) पार्टी गिर जाएगी। यह टूटने के कगार पर है। वे सिर्फ सभी नेताओं और ठेकेदारों को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोगों के साथ हैं और लोग हमारे साथ हैं।
डीके शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए ट्वीट कर लिखा, 'संविधान के अनुच्छेद 9 में शामिल किए जाने की सिफारिश किए बिना केवल राजनीतिक लाभ के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए आरक्षण की घोषणा करके धोखा देने वाली दलित विरोधी राज्य भाजपा सरकार के खिलाफ आज राज्य के नेताओं के साथ एक विरोध मार्च निकाला गया।
राहुल गांधी सदस्यता खत्म किए जाने पर दी कड़ी प्रतिक्रिया
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात के सूरत कोर्ट ने गुरुवार को 'मोदी सरनेम' मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद लोकसभा सचिवालय ने उनको लेकर एक अधिसूचना जारी की। जिसके तहत उनकी लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई है। इसे लेकर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, आप राहुल गांधी को संसद की सीट से हटा सकते हैं, लेकिन करोड़ों भारतीयों के दिल में दी गई सीट से हटाना नामुमकिन है। 'मैं बीजेपी के अलोकतांत्रिक रवैये की निंदा करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications