कांग्रेस नेता शशि थरूर ने लोगों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
नई दिल्ली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। थरूर ने इस मौके पर ट्विटर पर लिखा, 'तिरुवनंतपुरम में। सभी को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए और हिंदू कलैंडर के अनुसार उन लोगों के अपने जन्मदिन की बधाई लेते हुए, जिन्हें पता है कि मैं 65 साल पहले महाशिवरात्रि की रात को पैदा हुआ था, काफी प्रसन्न हूं। आज शाम को पूजा के लिए एजीमाला शिवाक्षेत्रम में जाने का इंतजार कर रहा हूं।'

इससे पहले शशि थरूर ने कृषि कानूनों को लेकर भारत में लंबे समय से हो रहे किसान विरोध प्रदर्शनों को लेकर गुरुवार को ब्रिटेन की संसद में हुई चर्चा को जायज ठहराया था। उन्होंने इसे सही ठहराते हुए कहा था कि लोकतंत्र में आपको किसी भी मुद्दे पर बात करने की आजादी है।
Recommended Video
उन्होंने कहा कि, 'मैं भारत सरकार पर कोई दोषारोपण नहीं करना चाहता लेकिन इतना जरूर कहना चाहता हूं कि एक लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि किसी भी मुद्दे पर बात करने के लिए स्वतंत्र हैं।'
उन्होंने आगे कहा कि जैसे हम भारत में फिलिस्तीन के मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं या फिर किसी अन्य देश के घरेलू मुद्दे को चर्चा का विषय बना सकते हैं उसी प्रकार ब्रिटिश संसद के पास भी यह अधिकार है।
यह भी पढ़ें: Farmers Protest: किसान आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर 26 मार्च को भारत बंद का ऐलान
गौरतलब है, गुरुवार को ब्रिटेन की संसद में भारत में कृषि कानूनों के विरोध में लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन और भारतीय प्रेस की आजादी को लेकर चर्चा हुई थी, जिसको भारत सरकार ने गलत ठहराया था।












Click it and Unblock the Notifications