पत्नी सुनंदा की मौत में फंसेंगे थरुर, पुलिस जल्द करेगी पूछताछ!
नयी दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत संदिग्ध हालत में दिल्ली के लीला होटल में हो गई थी। मौत के इतने दिनों के बाद सुनंदा की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ। खुलासा ऐसा कि इसके तार शशि थरुर से जुड़ रहे हैं।

सुनंदा के 3 मोबाइल और लैपटॉप जांच के लिए गांधी नगर, गुजरात स्थित एक हाईटेक लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। मामले की पूछताछ कर रही दिल्ली पुलिस जल्द ही पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर से पूछताछ की जा सकती है। पुलिस ने सुनंदा के ब्लैकबेरी के 3 मोबाइल फोन और लैपटॉप लोधी कॉलोनी स्थित सीबीआई की सीएफएसएल में जांच के लिए भेजे गए थे, मगर सीएफएसएल में इनकी जांच से कुछ खास नहीं मिला।
मोबाईल और लैपटॉप के अलावा शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर के ज्यादातर पसर्नल स्टाफ से पुलिस ने पूछताछ की है। इस पूछताछ में वह स्टाफ भी शामिल है जो सुनंदा पुष्कर की मौत के समय लीला होटल में था। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस लापरवाही को स्वीकार करते हैं कि सीसीटीवी फुटेज को ठीक से नहीं खंगाला गया था। लापरवाही के साथ फुटेज देखी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications