RSS कार्यालय में CISF की तैनाती पर शशि थरूर ने उठाए सवाल, पूछा-सरकार के लिए यात्री निम्न प्राथमिकता हैं?
नई दिल्ली, 06 सितंबर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दिल्ली कार्यालय में केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती के फैसले पर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा उन्होंने भारतीय हवाई अड्डों के सुरक्षा ढांचों में बदलाव के तहत सीआईएसएफ के 3,000 पदों को खत्म करने के केंद्र सरकार के फैसले का भी विरोध किया है। बता दें कि, 1 सितंबर से आरएसएस कार्यालय की सुरक्षा के लिए सीआईएसफ को तैनात किया गया है।

केंद्र सरकार के इस कदम पर चिंता जताते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि , ये निर्णय संसद, यात्री, एसोशिएसन और एयरलाइंस के परामर्श के बिना नहीं लिया जाना चाहिए था। मुझे लगता है कि भारत स्पष्टीकरण का हकदार है। एक अन्य ट्वीट में थरूर ने एक ओर भारतीय हवाई अड्डों पर सीआईएसएफ पदों को हटाने और दूसरी ओर आरएसएस कार्यालय को सशस्त्र सीआईएसएफ की सुरक्षा मिलने के मुद्दे को एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने कहा कि, इस खबर(प्राइवेट गार्ड करेंगे एयरपोर्ट की सुरक्षा) को दूसरे के साथ जोड़ने से सीआईएसएफ की तैनाती पर वाजिब सवाल खड़े होते हैं।' इसलिए कर देने वाले नागरिक जो सार्वजनिक हवाई अड्डों पर यात्री हैं,एक निजी गैर-सरकारी संगठन की तुलना में कम प्राथमिकता वाले हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, मुझे लगता है कि भारत एक स्पष्टीकरण का हकदार है।
इससे अलावा कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी इस मामले को उठाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि,एयरपोर्ट की सुरक्षा निजी सुरक्षा गार्ड करेंगे लेकिन आरएसएस मुख्यालय की सुरक्षा सीआईएसएफ़ करेगी। वाह मोदी जी वाह!बता दें कि, केंद्र सरकार ने भारतीय हवाईअड्डों पर सुरक्षा ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए 3,000 से अधिक सीआईएसएफ पदों को खत्म कर दिया है। अब उनकी जगह हवाईअड्डों पर गैर-संवेदनशील ड्यूटी निजी सुरक्षा गार्ड करेंगे।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन और गृह मंत्रालयों द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई 2018-19 में ये कार्य योजना बनाई गई थी। जिसे नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ-साथ पूरे देश के 50 नागरिक हवाई अड्डों पर लागू की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि विमानन सुरक्षा नियामक बीसीएएस द्वारा तैयार की गई ये योजना से कुल 3,049 सीआईएसएफ विमानन सुरक्षा पद समाप्त हो जाएंगे।
1,924 निजी सुरक्षाकर्मी इनकी जगह लेगें। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों और बैगेज स्कैनर जैसी स्मार्ट निगरानी तकनीक का भी प्रयोग किया जाएगा। इस बीच, मध्य दिल्ली के झंडेवालान में स्थित आरएसएस के मुख्य 'केशव कुंज' कार्यालय और 'उदासीन आश्रम' के पास स्थित इसके कैंप कार्यालय को 1 सितंबर से सीआईएसएफ की सुरक्षा मिल गई है। केंद्रीय सशस्त्र बल प्रवेश को नियंत्रित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications