लोकसभा स्पीकर को कांग्रेस की ओर देखने में भी नफरत होती है

नई दिल्ली। राज्य सभा और लोकसभा विपक्ष के भारी हंगामे के चलते कई बड़े बिल पास नहीं हो सके हैं। दोनों सदनों में जिस तरह से कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल विरोध दर्ज कर रहे हैं उससे सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है।

Congress leader says Loksabha speaker hate to see congress in the house

कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्ष की आवाज को सदन में दबाने का सरकार पर आरोप लगाया है। खड़गे ने कहा कि लोकसभा स्पीकर कांग्रेस की ओर देखने से भी नफरत करती हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी आवाज को दबाया जा रहा है। वहीं भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है लेकिन सदन को चलने नहीं देना किसी भी समस्या का हल नहीं है और यह सरासर गलत है।

आपको बता दें कि राज्यसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच आज राज्यसभा उपाध्यक्ष हामिद अंसारी ने सभी सांसदों की साझा बैठक बुलायी जिसमें जीएसटी को छोड़कर तकरीबन सभी बिल पर बहस को लेकर आम राय बन गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+