कांग्रेस का आरोप, मनोहर पर्रिकर अस्पताल से लोगों को धमका रहे हैं

पणजी। कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर अपने अस्पताल के कमरे से लोगों को धमकी दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री की स्थिति को लेकर एक चिकित्सा बुलेटिन की भी मांग की है। जो पिछले कुछ महीनों में गोवा, मुंबई और न्यूयॉर्क के अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब नई दिल्ली में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज(एम्स) में इलाज करा रहे हैं।

 Manohar Parrikar

गोवा कांग्रेस के ऑब्जर्वर ए चेल्लाकुमार मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मुझे उम्मीद है कि आप (गोवा के CM मनोहर पर्रिकर) बहुत अच्छे हैं क्योंकि मुझे संदेश मिल रहा है। अस्पताल में बैठकर भी आप लोगों को कॉल कर रहे हैं, उन्हें धमकी दे रहे हैं।

चेल्लाकुमार ने कहा कि, वह शायद अस्पताल में हैं। मैं आशा करता हूं कि वह ठीक होंगे। लेकिन मुझे संदेश मिल रहे हैं कि आप अस्पताल में बैठकर लोगों को बुला रहा हैं और उन्हें धमकी दे रहे हैं। यह कांग्रेस का मनोहर पर्रिकर पर पहला सीधा हमला है। यह आरोप गठबंधन में सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजई सरदेसाई के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि, पर्रिकर ने गुरुवार को प्रशासनिक मामलों पर फोन से उनसे बात हुई थी।

चेल्लाकुमार ने ये भी कहा कि, मुख्यमंत्री के उपर 1.44 लाख करोड़ रुपए के कथित माइनिंग घोटाले की जांच चल रही है। अगर यह लोकायुक्त द्वारा साबित कर दिया जाता है, तो उन्हें लोगों को आश्वस्त करना चाहिए कि अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो वह अपनी संपत्ति जब्त करा देंगे। चेल्लाकुमार ने कहा कि, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं, मनोहर पर्रिकर जल्द ठीक हो जाएं। भगवान उन्हें लंबी उम्र दे। लेकिन मेरा यह कर्तव्य है कि मैं उन्हें याद दिलाऊ।

उन्होंने कहा कि, आपने इतने सारे पूर्व मंत्रियों पर इतनी सारी कार्रवाइयों की, कई की संपत्तियां जब्त करायी। अब आपकी बारी है। गोवा लोकायुक्त खनन पट्टे आवंटन घोटाले की जांच कर रहे हैं। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर मुख्य आरोपियों में एक हैं। पार्रिकर से पहले लक्ष्मीकांत पारसेकर गोवा के सीएम थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+