कांग्रेस के बड़े नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, बस-कार में हुई भीषण टक्कर

औरंगाबाद में इंदिरा गांधी जन्मशताब्दी वर्ष समारोह का कार्यक्रम आयोजन किया गया था। इस समारोह में कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण समेत कई लोग साथ थे।

औरंगाबाद। बस और कार की भीषण टक्कर में कांग्रेस के नेता संजय चौपान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सड़क दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी कि इस घटना में कांग्रेस के महाराष्ट्र सचिव संजय चौपान की तुरंत मौत हो गई। ये घटना रविवार देर रात गंगापुर रोड पर भेंडाला फाटा में घटी। एक टूव्हीलर चालक को बचाने की कोशिश में ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण छूट गया, जिसके चलते कार और बस का भीषण एक्सीडेंट हो गया। इस घटना से कांग्रेस नेता संजय चौपाने के परिजनों और पार्टी को काफी बड़ा सदमा लगा है।

कांग्रेस नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, बस-कार में हुई भीषण टक्कर

औरंगाबाद में इंदिरा गांधी जन्मशताब्दी वर्ष समारोह का कार्यक्रम आयोजन किया गया था। इस समारोह में कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण, मोहन प्रकाश सहित अनेक नेता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस के महाराष्ट्र सचिव संजय चौपान, ठाणे कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण पुर्णेकर और कई शहर के कई वरिष्ठ जाने-माने लोग उपस्थित थे।

कांग्रेस नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, बस-कार में हुई भीषण टक्कर

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी पुणे की तरफ कार (एमएच 43 एबी 22) से जा रहे थे लेकिन गंगापुर के पास भेंडाला फाटा के पास पेट्रोल पंप से अचानक से एक टूव्हीलर बीच में आ गई, जिससे बचने की कोशिश में ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण छूट गया। जिसकी वजह से गाड़ी डिवाइडर से जाकर सीधे बस में टकराई। इस घटना में संजय चौपान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ड्राइवर बलदीप सिंह बिस्ट सहित और दो लोगों की मौत हो गई है। घायलों को औरंगाबाद के घाटी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+