कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद बोले- सफल होने के लिए हमें भी BJP की तरह बड़ा सोचना होगा

नई दिल्ली, मई 17: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद चाहते हैं कि भाजपा की तरह बड़ा सोचने की पैरवी करते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस को इस निराशावादी दृष्टिकोण को नहीं मानना चाहिए कि वह बहुत छोटी व कमजोर हो चुकी है तथा अपनी खोई जमीन वापस नहीं पा सकती। कांग्रेस नेता ने कहा कि, मैंने पश्चिम बंगाल और असम से एक चीज सीखी है, आपको यह कभी भी स्वीकार नहीं करना चाहिए कि आप आप बहुत छोटे हैं, कमजोर हैं और किसी क्षेत्र या राज्य में कुछ बड़ा नहीं कर सकते।

Congress leader Salman Khurshid says We have to think big like BJP to succeed

सलमान खुर्शीद ने कहा, मेरा मानना है कि बीजेपी ने बड़ा सोचने की रणनीति के चलते उन जगहों पर भी ऐसा किया है जहां उनका कोई अस्तित्व ही नहीं था। उन्होंने उन स्थानों पर भी ऐसा करने का प्रयास किया जहां आज भी उनका कोई अस्तित्व नहीं है। कांग्रेस को यह निराशावादी दृष्टिकोण नहीं स्वीकारना चाहिए कि वह अपनी जमीन बहुत ज्यादा खो चुकी है और इसे फिर से हासिल नहीं कर सकती।

कांग्रेसी नेता ने साफ तौर पर कहा कि, मुझे लगता है कि प्रतिबद्धता और विश्वास के साथ ही हम यह कर सकते हैं और हमें करना भी चाहिए। उन्होंने इस धारणा से सहमति जताई कि पश्चिम बंगाल में लोगों ने सोची-समझी रणनीति के साथ मतदान किया जिस वजह से कांग्रेस और वाम दलों का सफाया हो गया। जब सलमान खुर्शीद से ये पूछा गया कि, पश्चिम बंगाल में इंडियन सेक्युलर फ्रंट और असम में एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन से कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है?

इस पर उन्होंने कहा कि, जब आप सफल नहीं होते हैं तो इस तरह के स्पष्टीकरण दिए जाते हैं। जब आप सफल होते हैं आपको अलग तरह का स्पष्टीकरण दिया जाता है। मुझे नहीं लगता है कि चुनाव बाद के स्पष्टीकरण का कोई मतलब है जब तक इससे आपको अपने निर्णय लेने की प्रक्रिया और निर्णय की खूबियों के बारे में विश्लेषण करने में मदद न मिले। मैं यही कह सकता हूं कि दोनों तरफ से बहुत सारी चीजें कही जा सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+