मोदी सरकार की तारीफ कर फंसे राज बब्बर, कांग्रेस नेता ने लिया आड़े हाथ
नई दिल्ली, 04 सितंब: एक तरफ जहां कांग्रेस अपनी 'हल्ला बोल' रैली के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर जमकर हमला बोल रही है। तो दूसरी तरफ विपक्षी दल के दिग्गज नेता राज बब्बर ने एक ट्वीट कर सारे किए कराए पर पानी फेर दिया। राज बब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की तारीफ की है, जिसके बाद अब कांग्रेस नेता अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ चुके हैं।
Recommended Video

दरअसल, हाल ही में कांग्रेस नेता राज बब्बर ने पीएम मोदी और सरकार की नीतियों की तारीफ की थी। यहां तक कि उन्होंने पीएम मोदी की योजनाओं को क्रांतिकारी भी बताया। राज बब्बर ने अपने ट्वीट में लिखा- पीएम जन धन योजना PMJDY ने 8 साल पूरे कर लिए। लोगों तक पैसा और मदद सीधे बिना किसी के दखल के पहुंचे ये क्रांति है। आधी से ज्यादा अकाउंट धारक महिलाएं हैं। ऐसी योजना 'आपका पैसा आपके हाथ' के नाम पर मनमोहन सरकार में भी शुरू हुई थी। मौजूदा सरकार ने कार्यान्वयन यकीनन बेहतर किया।
इधर, राज बब्बर के ट्वीट के बाद अब वो अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ चुके हैं। यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से उनके बयान को लेकर कहा कि जो डर गया, वो समझो मर गया। देश में महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जरूरी चीजों पर जीएसटी लगा दिया गया है। ऐसे में केंद्र सरकार की नीतियों का सपोर्ट कर रहा है, वह समझ लो डर गया।
आपको बता दें कि राज बब्बर भले ही कांग्रेस का हिस्सा हैं, लेकिन वे पार्टी से नाखुश हैं। वह नाराज गुट जी-23 के सदस्य भी हैं। उनको कांग्रेस पार्टी में किसी भी प्रकार का कोई पद नहीं दिया गया है। हाल ही में कपिल सिब्बल के बाद गुलाम नबी आजाद ने भी पार्टी को छोड़ दिया। ऐसे में अब लोगों ने कयास लगाए है कि जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications