विकास दुबे एनकाउंटर पर राहुल गांधी का शायराना हमला, कहा-कई जवाबों से अच्छी है खामोशी उसकी

नई दिल्ली। यूपी के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों को मारने वाला गैंगेस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह एक कथित एनकाउंटर में मारा गया। अब इस एनकाउंटर को लेकर कई राजनीतिक दल सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मामले पर ट्वीट कर यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने शायराना अंदाज में ट्वीट कर रहा कि, कई जवाबों से अच्छी है खामोशी उसकी।

Recommended Video

    Vikas Dubey Encounter: Rahul Gandhi ने कसा तंज, कई जवाबों से अच्छी है ख़ामोशी उसकी | वनइंडिया हिंदी
    congress leader rahul gandhi tweets over kanpur vikas dubey encounter

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक शायरी को ट्वीट कर लिखा, 'हजारों जवाबों से अच्छी है खामोशी उसकी, न जाने कितने सवालों की आबरू रख ली'। हालांकि, राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में एनकाउंटर को लेकर कोई जिक्र नहीं किया, लेकिन उनका निशाना विकास के कथित एनकाउंटर ही है। राहुल गांधी ने इशारों-इशारों में विकास दुबे का एनकाउंटर करके कई लोगों को बचाने का आरोप लगाया है।

    congress leader rahul gandhi tweets over kanpur vikas dubey encounter

    बता दें कि, कई विपक्षी नेता आरोप लगा रहे हैं कि विकास दुबे का एनकाउंटर उसकी मदद कर रहे लोगों को बचाने के लिए किया गया है। ताकि पूछताछ में उसके राजनीतिक साथियों और पुलिस महकमे के साथ संबंध उजागर ना हो जाएं। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी यही सवाल को उठाया था। प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार सुबह ट्वीट किया था कि अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?

    बता दें कुख्यात अपराधी एवं कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में कथित पुलिस मुठभेड़ मे मारा गया। पुलिस के अनुसार उज्जैन से कानपुर लाते समय हुए सड़क हादसे में एक पुलिस वाहन के पलटने के बाद दुबे ने भागने का प्रयास किया। पुलिस वाहन पलटने से पुलिस निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मी घायल भी हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+