VIDEO: राहुल गांधी ने बताया क्यों कड़ाके की ठंड में पहन रहे हैं टीशर्ट? लोग बोले- सर्दी में भी गर्मी का एहसास
राहुल गांधी को कड़ाके की ठंड में सिर्फ एक टी-शर्ट और टाउजर पहने और नंगे पैर चलते हुए दिखे। मिलनाडु से शुरू होकर जम्मू एवं कश्मीर तक जाने वाली 'भारत जोड़ो' यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार सुबह महापुरुषों और राजनेताओं के समाधि स्थलों का दौरा किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल सबसे पहले अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राहुल ने इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी, महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंच श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दिल्ली की कड़ाके ठंड में राहुल गांधी सिर्फ एक सफेद टीशर्ट में नजर आए।
राहुल गांधी को कड़ाके की ठंड में सिर्फ एक टी-शर्ट और टाउजर पहने और नंगे पैर चलते हुए दिखे। मिलनाडु से शुरू होकर जम्मू एवं कश्मीर तक जाने वाली 'भारत जोड़ो' यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची। दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही रही है। कड़ाके में राहुल गांधी को टीशर्ट पहना देख लोग सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं कि, राहुल गांधी को सर्दी नहीं लगती हैं क्या?
पिछले कई दिनों से लगातार लोगों के बीच ये चर्चा का विषय बना हुआ है कि, इतनी कड़ाके की सर्दी में राहुल गांधी केवल सफेद शर्ट पहनकर यात्रा कर रहे हैं क्या उन्हें सर्दी महसूस नहीं होती है। राहुल गांधी ने आखिर इस सवाल का जवाब शनिवार को दे ही दिया। इस सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने एक और सवाल भी पूछ लिया। राहुल ने कहा कि देश के गरीबों, किसानों, छात्रों से यह बात क्यों नहीं पूछी जाती कि उन्हें क्यों ठंड नहीं लगती?
राहुल गांधी ने दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लाल किला से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मुझसे पूछा जाता है कि आपको ठंड नहीं लगती? मैं यह जानना चाहता हूं कि देश के छात्रों, किसानों और गरीबों से यह बात क्यों नहीं पूछी जाती कि उन्हें ठंड लगती है या नहीं। गौरतलब है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान केवल एक टी शर्ट में नजर आ रहे हैं।
एक बार आज फिर राहुल गांधी को सर्दी में टीशर्ट में देख लोग सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह सवाल देश में इस कदर ट्रेंड कर रहा है कि, ट्विटर पर टीशर्ट हैशटैग टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। लोग जमकर इस पर ट्वीट कर रहे हैं। कार्टूनिस्ट कीर्तिश ने ट्वीट कर लिखा कि, दिल्ली की ठण्ड में राहुल गाँधी टीशर्ट में घूम रहे हैं।
कल को सरकार ये न कह दे कि आगे और ठण्ड होगी, और आप जैकेट भी नहीं पहनते। यात्रा कैंसिल करो। ठण्ड लग जाएगी।
राहुल गांधी के वीडियो को ट्वीट करते हुए एक यूजर्स @Manishdynamics ने लिखा कि, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के पदचिन्हों पर चलते हुए राहुल गांधी । महात्मा गाँधी जिनके आदर्श हो उनका ठंड क्या बिगाङेगी। उन्होंने #BharatJodoYatra के दौरान गरीब, मजदूर, किसान सभी का दर्द महसूस किया है। वहीं VineetTripathi_ ने लिखा कि, ये सुबह छह बजे की तस्वीर है और राहुल गांधी चार डिग्री न्यूनतम तापमान में हाफ़ टीशर्ट में नई दिल्ली में हैं। राजनीति में ये नई गर्मी पैदा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications