राहुल गांधी ने PM CARES फंड पर उठाए सवाल, पूछा- कहां खर्च हो रहा है लोगों का रुपया ?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम केयर फंड पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि पीएम केयर्स फंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता से लिया गया पैसा है, जिसके खर्च का सरकार द्वारा कोई हिसाब नहीं दिया जाता है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। बुधवार को राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक क्षेत्र की फर्मों (पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग) ने पीएम केयर फंड में योगदान दिया, लेकिन सरकार द्वारा अब तक को भी विवरण नहीं दिया गया है। गांधी ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि पीएम केयर्स फंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता से लिया गया पैसा है, जिसके खर्च का सरकार द्वारा कोई हिसाब नहीं दिया जाता है।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि न तो किसी को पता है कि इसका कितना दुरुपयोग हुआ है और न ही इसका कोई सकारात्मक असर दिखाई दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फंड में लोगों की गाढ़ी कमाई के अलावा देश की हजारों करोड़ की सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां भी गई हैं।

2,900 में 1,500 करोड़ 5 कंपनियों के

राहुल गांधी ने दावा किया है कि अब तक, सरकारी कंपनियों द्वारा पीएम केयर फंड में 2,900 करोड़ रुपए डाले गए हैं, जिनमें से 1,500 करोड़ रुपए केवल पहली 5 कंपनियों से आए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि इन कंपनियों ने जनता के पैसे का निवेश किया है, जिसका इस्तेमाल देश के सुधार के लिए किया जाना चाहिए था।लेकिन न तो इससे मिलने वाली मदद का अंदाजा है और न ही किसी के जीवन में विकास का। जनता से लूटा गया यह पैसा कहां जा रहा है। इसकी कोई जानकारी नहीं है।

इन 5 कंपनियों के करोड़ों शामिल

  • तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) के 370 करोड़ रुपए
  • राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (NTPC) के 330 करोड़ रुपए
  • पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCI) के 275 करोड़ रुपए
  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के 265 करोड़ रुपए
  • पावर फाइनेंस कमीशन के 222 करोड़ रुपए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+