राहुल गांधी का PM पर निशाना, कहा-बेरोजगारी की बढ़ती मार, क्योंकि है मोदी सरकार
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को फिर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी लगातार युवाओं के लिए रोजगार का मुद्दा उठा रहे हैं। शनिवार को एक बार फिर उन्होंने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी को निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, बेरोजगारी की बढ़ती मार, क्योंकि है मोदी सरकार। इसके साथ राहुल गांधी ने एक खबर का लिंक भी साझा किया है।

दरअसल राहुल गांधी ने कोरोना काल में महज 4 महीनों में ही 66 लाख पेशेवर लोगों को अपनी नौकरियां गंवाने की खबर साझा की है। इस खबर के मुताबिक 4 महीनों में नौकरी गंवाने वाले लोगों में इंजीनियर, फिजीशियन, अध्यापक आदि शामिल हैं। सीएमआईई के डाटा के मुताबिक मई से अगस्त महीने के दौरान यह स्थिति पैदा हुई है। इन पेशेवरों के रोजगार का 2016 के बाद यह सबसे कमजोर आंकड़ा है।
इससे पहले राहुल गांधी ने ट्विटर पर शनिवार को फिर एक वीडियो जारी कर केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाया है। इससे पहले भी राहुल बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, जीएसटी, कोरोना लॉकडाउन के समय मजदूरों की समस्या समेत अन्य मुद्दों को लेकर वीडियो जारी कर मोदी सरकार से सवाल पूछ चुके हैं। इस बार उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान अहिंसा के जरिए आजादी हासिल करने और कांग्रेस की विरासत के बारे में बताया है।
Recommended Video

वहीं शुक्रवार को इससे पहले राहुल गांधी ने कृषि बिलों को लेकर जारी विरोध के बीच ट्वीट कर कहा कि 'किसान का मोदी सरकार से विश्वास उठ चुका है क्योंकि शुरू से मोदी जी की कथनी और करनी में फर्क रहा है- नोटबंदी, गलत जीएसटी और डीजल पर भारी टैक्स। जागृत किसान जानता है- कृषि विधेयक से मोदी सरकार बढ़ाएगी अपने 'मित्रों' का व्यापार और करेगी किसान की रोजी-रोटी पर वार।'












Click it and Unblock the Notifications