नए स्वास्थ्य मंत्री को लेकर राहुल ने कसा तंज, पूछा- अब तो वैक्सीन की कमी नहीं होगी ना?

नई दिल्ली, जुलाई 08: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार को लेकर अपने आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं। देश में कोरोना की स्थिति और मौजूदा हालातों पर राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। कोरोना की वैक्सीन हो या फिर स्वास्थ्य व्यवस्था, राहुल गांधी ट्वीट के जरिए अपने सवाल उठा रहे हैं। वहीं फिर एक बार उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की जगह बनाए गए नए मंत्री मनसुख मंडाविया से सवाल किया है।

Recommended Video

    Modi Cabinet Expansion: Rahul Gandhi बोले- तो अब नहीं होगी Vaccine की कमी | वनइंडिया हिंदी
    Congress leader Rahul gandhi

    दरअसल, मनसुख मंडाविया को बुधवार को मोदी कैबिनेट में किए गए विस्तार के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इस बीच देश में लगातार वैक्सीन की कमी का मुद्दा उठाया जा रहा है, जिसको लेकर राहुल गांधी ने कहा कि क्या इसका मतलब वैक्सीन की और कमी नहीं है? राहुल गांधी ने ट्वीट में #Change हैशटैग का भी यूज किया।

    अगर ट्वीट की गहराई में जाए तो इससे साफ होता है कि कैबिनेट फेरबदल के बाद राहुल गांधी ने तंज करते हुए एक सवाल पूछा है कि अब तो वैक्सीन की कमी नहीं होगी ना? वहीं अब इस पर नजर होगी कि नए स्वास्थ्य मंत्री कोरोना वैक्सीन की कमी के मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया देंगे। आपको बता दें कि राहुल गांधी पिछले कई महीनों से मोदी सरकार को उसकी कार्यशैली और वैक्सीन नीति पर घेर रहे हैं। यहां तक की वो केंद्र की टीकाकरण नीति के कटु आलोचक हैं।

    उन्होंने पीएम मोदी से देश में वैक्सीन की 'कमी' को पूरी करने की अपील की थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने इस वैक्सीन की कमी के दावे को झूठ बताकर खारिज कर दिया था। वहीं इससे पहले राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल के आसमान छूती कीमतों पर निशाना साधते हुए कहा था कि आपकी गाड़ी चाहे पेट्रोल पे चलती हो या डीजल पे, मोदी सरकार टैक्स वसूली पे चलती है!

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+