'विपक्ष जनता की आवाज है, उनके मुद्दे उठाना हमारा काम', राहुल गांधी ने समझाई विपक्षी पार्टियों की भूमिका
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टेक्सास में कहा कि विपक्ष जनता की आवाज है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विपक्ष का मुख्य ध्यान लोगों के दृष्टिकोण को "सावधानीपूर्वक" और "संवेदनशीलतापूर्वक" समझने के बाद उनसे जुड़े मुद्दों को उठाना है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी अमेरिका की चार दिवसीय अनौपचारिक यात्रा पर हैं। रविवार (08 सितंबर) को टेक्सास विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान गांधी ने कहा, "विपक्ष मूल रूप से लोगों की आवाज है, घटनाओं का एक पूरा क्रम चलता रहता है, लेकिन आप आमतौर पर यही सोचते हैं कि मैं भारत के लोगों के मुद्दों को कहां और कैसे उठा सकता हूं।"

ये भी पढ़ें- 'लोकसभा चुनावी नतीजों के बाद BJP का डर खत्म हुआ', राहुल गांधी ने US में PM मोदी-RSS पर क्या कहा?
उन्होंने कहा, "आप व्यक्तिगत दृष्टिकोण से सोच रहे हैं, और समूह दृष्टिकोण, उद्योग दृष्टिकोण, किसान दृष्टिकोण से भी, महत्वपूर्ण बात यह है कि आप इसे संवेदनशीलता से और ध्यान से सुनने और समझने के बाद करते हैं।"
संसदीय कार्यवाही कई बार मजेदार और बुरा हो सकता है: राहुल गांधी
संसदीय कार्यवाही के बारे में बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "आप सुबह संसद जाते हैं, फिर यह युद्ध जैसा होता है, आप अंदर जाते हैं और फिर लड़ते हैं, यह एक सुखद युद्ध है, यह कई बार काफी मजेदार होता है, यह बुरा भी हो सकता है, लेकिन यह विचारों और शब्दों का युद्ध है।"
उन्होंने कहा, "जब आप राजनीति में नए होते हैं, तो आप एक मुद्दा देखते हैं, आपको लगता है कि यह एक मुद्दा है, लेकिन जब आप विस्तार से उसको जानने की कोशिश करते हैं, तो आपको पता चलता है कि इसमें बारीकियां और जटिलताएं हैं, इसलिए उस बारीकियों को समझना और फिर उसके अनुसार अपने दिन की योजना बनाना, आमतौर पर यही तरीका होता है।"
ये भी पढ़ें- Rahul Vs BJP: 'गलतफहमी फैला रहे', राहुल के 'RSS महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर नहीं देते' बयान पर गिरिराज
अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी वाशिंगटन, डीसी में भारतीय प्रवासियों और युवाओं के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे। सोमवार से शुरू होने वाली वाशिंगटन डीसी की अपनी यात्रा के दौरान उनकी सांसदों और अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने की भी योजना है।












Click it and Unblock the Notifications