कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का कन्याकुमारी से आगाज, राहुल गांधी ने झंडी दिखाकर किया रवाना

नई दिल्ली, 07 सितंबर: कांग्रेस ने कन्याकुमारी में एक मेगा रैली से अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की। आज शाम पांच बजे झंडा दिखाकर पदयात्रा की शुरुआत हुई। द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। दोनों नेताओं ने तिरंगे को सलामी दी।

Congress leader Rahul Gandhi flagged off and joined Bharat Jodo Yatra in Kanyakumari

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोपहर लॉन्च कार्यक्रम के लिए कन्याकुमारी पहुंचे, जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन भी उनके साथ शामिल हुए। कांग्रेस के प्रस्तावित 'भारत जोड़ो यात्रा' सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरु होकर 25 नवंबर को मालवा-निमाड़ इलाके से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, यह यात्रा महाराष्ट्र की सीमा से लगे बुरहानपुर जिले से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी और खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर-मालवा जिलों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में यात्रा 16 दिनों में 382 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

करीब पांच महीने की इस पदयात्रा की शुरूआत होने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहा था कि यह किसी तपस्या से कम नहीं है। राहुल गांधी ने 22 अगस्त को एक कार्यक्रम में कहा था कि भारतीय संस्कृति में, हमारे संस्कारों में दो चीजें महत्वपूर्ण होती है- पूजा है और तपस्या। मैं तपस्या के लिए निकल रहा हूं। मैं इसे यात्रा को निजी तपस्या मानता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+