चंद्रयान 2 के संपर्क टूटा,राहुल गांधी ने की इसरो वैज्ञानिकों की तारीफ, कहा-आपका काम व्यर्थ नहीं

नई दिल्ली। इसरो (ISRO) की महत्वाकांक्षी स्पेस मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) का संपर्क टूट गया। लैंडिंग से ठीक 2.1 किमी पहले चंद्रयान 2 से संपर्क टूट गया। संपर्क टूटने के साथ ही 'सॉफ्ट लैंडिंग' नहीं हो पाई। हालांकि इसरो अभी आंकडों को अध्ययन कर रहा है, जिसके बाद संपर्क टूटने के कारण से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी।

 Congress Leader Rahul Gandhi First Reaction on Chandrayaan 2 communication lost

चंद्रयान 2 के संपर्त टूटने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर इसरो के वैज्ञानिकों का हौंसला बढ़ाया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि इसरो की टीम को चंद्रया न 2 के अद्भुत काम के शुभकामानाएं। उन्हों ने लिखा कि आपकी कार्यनिष्ठा और देश के लिए आपका समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। उन्होंने लिखा कि आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। राहुल गांधी ने लिखा कि ये कई अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखेंगी और लोगों का पथ प्रदर्शित करेगी।

गौरतलब है कि चंद्रयान-2 की लैडिंग के दौरान पीएम मोदी इसरो में ही मौजूद थे। चंद्रयान 2 के संपर्क टूटने के बाद पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि देखिए जीवन में उतर चढ़ाव आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि ये कोई छोटा अचीवमेंट नहीं है, देश को आप पर गर्व हैं और मैं हमेशा आपके साथ खड़ा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+