राजस्थान: ट्रैक्टर चलाकर रैली में शामिल हुए राहुल गांधी, बोले-कृषि कानून से लोग हो जाएंगे बेरोजगार
जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजस्थान दौरे के दूसरे दिन शनिवार दोपहर अजमेर के किशनगढ़ पहुंचे। राहुल गांधी ने राजस्थान दौरे के दूसरे दिन शनिवार को सुरसुरा में लोकदेवता तेजाजी महाराज मंदिर में दर्शन किए। राहुल गांधी किसानों की सभा में ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, कृषि सबसे बड़ा व्यवसाय है। यह 40 करोड़ लोगों का व्यवसाय है। नरेंद्र मोदी जी चाहते हैं यह उनके दो मित्रों के हवाले हो जाए। अगर नरेंद्र मोदी के ये कानून लागू हो गए तो सिर्फ किसान को ही नुकसान नहीं होगा बल्कि सभी को होगा।

Recommended Video
राहुल गांधी ने कहा कि, जब ये कानून लागू होंगे तब हिन्दुस्तान के किसी भी युवा का रोजगार नहीं मिलेगा। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मैं विकल्प दे रहा हूं, हां विकल्प दे रहे हैं और वो तीन विकल्प हैं भूख, बेरोजगारी और आत्महत्या। उन्होंने आगे कहा कि, नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मैं किसानों से बात करना चाहता हूं, किस चीज के बारे में बात करना चाहते हैं। जब तक आप ये कानून वापस नहीं लेंगे तब तक हिन्दुस्तान का एक किसान आप से बात नहीं करेगा।
राहुल गांधी ने कहा कि, कृषि दुनिया का सबसे बड़ा व्यवसाय है, लेकिन पीएम मोदी अपने उद्योगपति दोस्तों को इसे दे देना चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि अगर पीएम मोदी के ये कानून लागू हो गए तो रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यापारी सभी लोग बेरोजगार हो जाएंगे। इससे पहले वे अजमेर पहुंचे। उन्होंने अजमेर में वीर तेजाजी महाराज मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता सचिन पायलट और अजय माकन भी उनके साथ उपस्थित रहे।
राहुल गांधी ने अजमेर में ट्रैक्टर रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने तीनों कृषि कानूनों का मतलब समझाया। उन्होंने बताया कि पहले कानून का मकसद मंडी को खत्म करना है। दूसरा कानून कहता है उद्योगपति जितना चाहें उतना फल-सब्जी, आनाज स्टोर कर सकते हैं। इससे जमाखोरी बढ़ेगी। तीसरे कानून के मुताबिक किसान अपनी उपज के लिए अदालत में नहीं जा पाएगा। हिंदुस्तान का सबसे बड़ा बिजनेस कृषि का है।
-
Karnataka में बगावत के सुर! पड़ोसी राज्य में चुनाव के बीच 30 कांग्रेस विधायकों का दिल्ली कूच, टेंशन में राहुल -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications