वित्त मंत्री के बेरोजगारी वाले बयान पर राहुल का पलटवार, कहा-मेरे सवालों से डरिए मत

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर रोजगार के आंकड़ों को नहीं बताने को लेकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि, देश के युवाओं को रोजगार की जरूरत है और आपकी सरकार उन्हें रोजगार देने में बुरी तरह नाकाम साबित हुई है। वहीं राहुल गांधी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारम से कहा कि, वे उनके सवालों से ना डरें। इससे पहले शनिवार को संसद में निर्मला सीतारमण की ओर से पेश बजट पर राहुल गांधी ने कहा था कि मुख्य मुद्दा बेरोजगारी है। मैंने इस बजट में ऐसा कोई रणनीतिक विचार नहीं देखा, जिससे युवाओं को रोजगार मिले।

congress leader rahul gandhi attacks on nirmala sitharaman over her unemployment remarks

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक अखबार में दिए साक्षात्कार में रोजगार के मुद्दे पर दिए जवाब पर राहुल गांधी ने कहा कि, वित्त मंत्री जी, मेरे सवालों से मत डरिए । मैं ये सवाल देश के युवाओं की ओर से पूछ रहा हूं, जिन्हें जवाब देना आपकी ज़िम्मेदारी है। देश के युवाओं को रोज़गार की ज़रूरत है और आपकी सरकार उन्हें रोज़गार देने में बुरी तरह नाकाम साबित हुई है ।

राहुल ने अपने इस ट्वीट में उस इंटरव्यू की एक फोटो भी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने अंत में 'जवाब दो मंत्रीजी' के हैशटैग भी शामिल किया है। दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बजट को लेकर वित्त मंत्री पर तंज भी कसा था। राहुल ने कहा था, निर्मला सीतारमण का भाषण तो बहुत लंबा था, लेकिन बोलीं कुछ नहीं। बजट में नौजवानों के लिए कुछ नहीं है।

इसके जवाब ने वित्त मंत्री ने कहा था कि, यह सही है कि रोजगार का कोई आंकड़ा नहीं दिया है। आप जो आंकड़ा मांग रहे हैं, वह आज बताना कठिन है। मान लीजिए कि आज मैं एक आंकड़ा बोल दूं- एक करोड़। फिर 15 महीने बाद राहुल गांधी पूछेंगे कि आपने एक करोड़ नौकरियों का कहा था, क्या हुआ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+