'भारत बचाओ रैली' में प्रियंका गांधी ने PM पर कसा तंज, बोलीं- 'मोदी है तो 100 रुपए किलो की प्याज है'
नई दिल्ली। कांग्रेस की 'भारत बचाओ रैली' में शनिवार को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उसे 'विभाजनकारी' नीति बताया है। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 6 महीने में भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है, हमें देश बचाने की जरूरत है।

भारत बचाओ रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 'मोदी है तो मुमकिन है' पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हर बस स्टॉप, हर अखबार पर लिखा दिखाई देता है 'मोदी है तो मुमकिन है' लेकिन असलियत यह है कि 'मोदी है तो 100 रुपए किलो की प्याज है'। प्रियंका अपने भाषण में कहा कि, मैं देश के हर नागरिक से कहान चाहती हूं कि अपनी आवाज उठाएं। आपने देश से प्यार करें, इसकी आवाज बनें। अगर हमनें अपनी आवाज नहीं उठाई, इन परिस्थितियों में डर से शांत रहे तो हमारा संविधान नष्ट हो जाएगा।
गौरतलब है कि शनिवार को बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ रैली' का आयोजन किया। इस रैली में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। मंच से प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा और भारत की अर्थव्यवस्था पर कई सवाल दागे।
उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के लिए अगर हमने आज आवाज नहीं उठाई तो हम उतने ही जिम्मेदार होंगे जितना की भाजपा-आरएसएस के अहंकारी और झूठे नेता। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने उन्नाव कांड पर यूपी सरकार को भी घेरा है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के पिता से मिलने के बाद मुझे अपने पिता की याद आ गई। मेरे पिता का खून इस धरती में मिला हुआ है, हम इस देश को बर्बाद नहीं होने देंगे।
यह भी पढे़ें: झारखंड चुनाव में मोदी बनाम राहुल : चुनावी रैलियों का स्कोर कार्ड, कौन आगे कौन पीछे ?
-
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications