सोनिया गांधी के बाद अब प्रियंका भी कोरोना पॉजिटिव, घर पर ही आइसोलेट

नई दिल्ली, 3 जून: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। उसके एक दिन बाद शुक्रवार को अब उनकी बेटी प्रियंका गांधी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उनको घर पर ही आइसोलेट किया गया। वहीं प्रियंका गांधी के पॉजिटिव आने की खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: अब Priyanka Gandhi भी हुईं Corona Positive | वनइंडिया हिंदी | #News
    congress

    प्रियंका गांधी ने खुद भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मैं कोरोना पॉजिटिव आई हूं। मुझे कोविड के हल्के लक्षण हैं। मैंने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने अपील करते हुए आगे कहा कि मैं जिन लोगों से पिछले कुछ दिनों में मिली हूं, कृपया वो अपनी जांच करवा लें और जरूरी कदम उठाएं।

    सोनिया गांधी को आया था बुखार
    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक सोनिया गांधी को बुधवार शाम बुखार आया था। जिसके बाद उनकी कोरोना जांच करवाई गई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने डॉक्टरी सलाह के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया। सुरजेवाला के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष पिछले कुछ दिनों में जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थीं, उनमें से कई पॉजिटिव आए हैं। वहीं प्रियंका भी लखनऊ के चिंतन शिविर से लौटी थीं।

    8 जून को है पूछताछ
    आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड केस की जांच फिर से शुरू कर दी है। जिसके तहत हाल ही में सोनिया और राहुल गांधी को समन भेजा गया था। दोनों को 8 जून को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। राहुल अभी देश से बाहर हैं, जबकि सोनिया पॉजिटिव आ गई हैं। ऐसे में उम्मीद है कि पूछताछ की तारीख को आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि सोनिया गांधी 8 जून से पहले ठीक हो जाएंगी और वो ईडी की पूछताछ में शामिल होंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+