2024 के चुनाव में विपक्ष का पीएम उम्मीदवार कौन, इसपर पीएल पुनिया ने दिया जवाब
अगले साल होने वाले वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष लगातार अपनी तैयारियों को तेज कर रहा है। पहले जहां 26 विपक्षी दलों के गठबंधन को तैयार किया गाय और इसे इंडिया नाम दिया गया। इस गठबंधन में कई दलों ने एक साथ आने का फैसला लिया।
लेकिन विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा कौन होगा इसको लेकर सवाल लगातार खड़ा हो रहा है। हालांकि अभी तक विपक्ष की ओर से किसी एक चेहरे को पीएम पद के दावेदार के तौर पर आगे नहीं बढ़ाया गया है।

लेकिन विपक्ष में कई ऐसे चेहरे हैं जिन्हें पीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने पीएम पद के चेहरे को लेकर बयान दिया है।
पीएल पुनिया ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने फैसला लिया है कि प्रधानमंत्री कौन होगा इसका फैसला सत्ता में आने के बाद किया जाएगा। चुने हुए सांसद ही यह तय करेंगे कि प्रधानमंत्री कौन होगा। यह सच है कि अमेठी के लोग स्मृति ईरानी को 2024 में हराएंगे और कांग्रेस या इंडिया की ओर से जो भी उम्मीदवार होगा उसे अमेठी में जीत मिलेगी।
पुनिया ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने तय किया है कि वह सत्ता में आने के बाद ही प्रधानमंत्री पद पर फैसला लेगी। आगामी चुनाव में जो सांसद चुनाव जीतकर आएंगे वही इसका फैसला लेंगे। लिहाजा इसको लेकर सवाल नहीं खड़ा करना चाहिए।
वहीं अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर पुनिया ने कहा कि इसके बारे में बात ना करें तो अच्छा है, वह कई बार से यहां से सांसद रहे हैं, लेकिन अब राहुल ने दक्षिण के केरल से चुनाव लड़ने का फैसला लिया था, वहां की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद भी दिया।
गौर करने वाली बात है कि विपक्ष की अगली बैठक 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच हो सकती है। इस दौरान विपक्ष का लोग जारी किया जा सकता है। बैठक में 26 दलों के 80 से अधिक नेता शिरकत कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications