कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने किया पीएम मोदी के पिता का अपमान! बयान के बाद भड़की बीजेपी
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने की पीएम मोदी के पूरे नाम को लेकर जुबान फिसल गई, जिस पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 'नरेंद्र गौतम दास मोदी को क्या समस्या है?'

Pawan Khera on PM Modi Name: अडानी मामले पर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल केंद्र सरकार के साथ-साथ पीएम मोदी पर लगातार निशाना साध रही है। संसद में कांग्रेस ने सरकार से अडानी मामले में जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) जांच की मांग कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके बाद नया बवाल मच गया है।
पवन खेड़ा ने जानिए क्या कहा?
अडानी मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे पवन खेड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी का गलत नाम लिया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, अपने बयान में पवन खेड़ा कह रहे थे कि, 'हम स्पष्ट बात कर रहे हैं जेपीसी, हम कह रहे हैं कि संसद में आप चर्चा से क्यों भागते हो? हम कह रहे हैं कि जेपीसी की मांग से आप क्यों डरते हो?' इसके बाद पवन खेड़ा ने कहा कि अगर अटल बिहारी वाजपेयी जेपीसी बना सकते हैं तो नरेंद्र 'गौतम दास' मोदी को क्या दिक्कत है?
'नाम दमोदर दास है, लेकिन काम गौतम दास...'
पीएम मोदी का पूरा नाम लेते हुए उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा कि नरेंद्र गौतम दास मोदी, सॉरी दमोदर दास मोदी को क्या प्रॉब्लम है? खेड़ा नहीं रूके एक दो सेकंड चुप रहने के बाद उन्होंने कहा कि नाम दमोदर दास है, लेकिन काम गौतम दास का किया है।
बीजेपी ने सुनाई खरी-खरी
सोशल मीडिया पर अब उनके बयान की वीडियो जमकर वायरल हो चुकी है। जिस पर सफाई देते हुए खेड़ा ने कहा कि असल में वह प्रधानमंत्री के नाम को लेकर भ्रमित थे। वहीं अब इस पूरे बयान पर बीजेपी भड़क उठी है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने पीएम के पिता का मजाक उड़ाया वह निंदनीय है। यह पहली बार नहीं है जब वे पीएम पर इस तरह के निजी हमले कर रहे हैं। कांग्रेस को यह बात हजम नहीं हो रही है कि साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला व्यक्ति इतने ऊंचे पद पर बैठता है।












Click it and Unblock the Notifications