हरियाणा: विवादित ट्वीट को लेकर कांग्रेसी नेता पंकज पुनिया गिरफ्तार
करनाल। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और हिंदू समाज की धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में हरियाणा के कांग्रेस नेता पंकज पुनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंकज पुनिया की गिरफ्तारी हरियाणा के करनाल से हुई है। करनाल में पंकज पुनिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा उनके खिलाफ लखनऊ में भी एक केस दर्ज किया गया है।

कांग्रेस नेता पंकज पुनिया के खिलाफ करनाल पुलिस ने धारा 153-A, 295-A, 505 (2) और आईटी एक्ट की धारा 67 में मुकदमा दर्ज किया है। वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने पंकज पुनिया के खिलाफ आपराधिक एफआईआर दर्ज कराई थी। मधुबन थाना पुलिस ने लिखित शिकायत मिलने के बाद एसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर पूनिया को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हालांकि बाद में पंकज पुनिया ने अपने ट्विटर एकाउंट ये आपत्तिजनक ट्वीट कुछ घंटो बाद हटा दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट पर सफाई भी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, मेरे लिखने से अगर किसी भाई को बुरा लगा हो तो मैं खेद वयक्त करता हूँ मेरे शब्द मैंनें गार्गी कालेज में जो हुआ था उसको लेके थे ना की किसी धर्म को ले कर।
बता दें कि, पंकज पूनिया ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि बसें चलाने के नाम पर प्रदेश सरकार राजनीति खेल रही है।












Click it and Unblock the Notifications