सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी पर जेपी नड्डा को पी चिदंबरम ने दिखाया आइना, कहा- ये जरूर पढ़ें

नई दिल्ली, मई 11: कोरोना की दूसरी लहर के बाद बढ़ते मरीजों की वजह से देश में मेडिकल सिस्टम गड़बड़ा रहा है, लेकिन देश में कोरोना पर राजनीति नहीं थम रही है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी के नकारात्मकता फैलाने के बाद आरोप पर अब पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने जेपी नड्डा पर ट्वीट करके निशाना साधा है।

p chidambaram

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने एक न्यूज का लिंक शेयर करचते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को एक आधारहीन पत्र लिखने के बजाय, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को 6 मई, 2021 का न्यूयॉर्क टाइम्स के इस आर्टिकल के कॉलम पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि लेखक कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं। उनके नाम जेपी नड्डा को याद होंगे, वो डॉ. अभिजीत बनर्जी और डॉ. एस्थर डुफ्लो, नोबेल पुरस्कार विजेता हैं।

वहीं इससे पहले उन्होंने मोदी सरकार के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर भी तंज कसा, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार, पीएम के लिए मामूली नए घर सहित केंद्रीय विस्टा के लिए 20,000 करोड़ रुपये की छोटी राशि खर्च कर रही है। आलोचना अनुचित।

आपको बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज सोनिया गांधी को चार पेज का एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने देश में नेगेटिविटी फैलाने का आरोप लगाया था।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में कांग्रेस का के इस आचरण याद देश की जनता याद रखेगी। नड्डा ने कांग्रेस को इस कोरोना संकट के दौरान राजनीति नहीं करने की भी सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+