'अग्निपथ योजना विवादास्पद है', पी चिदंबरम ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना
नई दिल्ली, 16 जून: मोदी सरकार की ओर से सशस्त्र बलों के लिए 'अग्निपथ' योजना लॉन्च की है, जिसके बाद देश के कुछ हिस्सों में इसका जमकर विरोध किया जा रहा है। योजना के मुताबिक युवाओं को 'अग्निवीर' आर्म्ड फोर्सेस में सेवा का मौका मिलेगा, जिसके तहत पहली भर्ती में करीब 40 हजार युवाओं को नौकरी मिलेगी, हालांकि ये सेना की नौकरी चार साल की होगी, जिसके बाद 25 प्रतिशत युवाओं को ही सेना में आगे सेवा के लिए जारी रहेंगे। ऐसे इस योजना को लेकर देशभर में युवा विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं, और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही है। वहीं अब कांग्रेस ने भी 'अग्निपथ' योजना को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि 'अग्निपथ' योजना विवादास्पद है। इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि इस योजना के तहत भर्ती किए गए सैनिक बेहतर प्रशिक्षित और प्रेरित होंगे। हमने सेवानिवृत्त रक्षा अधिकारियों के विचार पढ़े और सुने हैं, लगभग सर्वसम्मति से उन्होंने इसका विरोध किया है। हमारा मानना है कि इस योजना के बारे में कई सेवारत अधिकारी समान आरक्षण साझा करते हैं।
Recommended Video
राहुल गांधी ने कही ये बात
इससे पहले राहुल गांधी ने इस योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था, राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा था," न कोई रैंक, न कोई पेंशन, न 2 साल से कोई direct भर्ती , न 4 साल के बाद स्थिर भविष्य , न सरकार का सेना के प्रति सम्मान। देश के बेरोजगार युवाओं की आवाज सुनिए, इन्हे 'अग्निपथ' पर चला कर इनके संयम की 'अग्निपरीक्षा' मत लीजिए, प्रधानमंत्री जी।"
बिहार में ट्रेन में लगाई आग
बिहार के कैमूर में कई युवाओं ने सशस्त्र बलों के लिए घोषित हुए अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में आग लगा दी। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इस योजना को शायद सही तरीके से नौजवान समझ नहीं पाए हैं, या कहीं न कहीं कोई भ्रम की स्थिति है जिस कारण से समस्याएं उतपन्न हो रही है लेकिन धीरे-धीरे ये भ्रम दूर होगा।












Click it and Unblock the Notifications