106 दिन बाद जेल से बाहर आए पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, कहा- सत्य की जीत हुई
नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (ED) केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम बुधवार देश शाम तिहाड़ जेल से बाहर निकले। आपको बता दें कि, तिहाड़ जेल में 106 दिन बिताने के बाद चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज केस में आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। तिहाड़ जेल से बाहर निकलने के बाद चिदंबरम ने कहा- सत्य की जीत हुई।

कांग्रेस ने अपनी राज्य इकाई को पी. चिदंबरम का भव्य स्वागत करने के लिए कहा
समर्थकों के भारी भीड़ जेल से बाहर आए चिदंबरम ने कहा कि, 106 दिन तक कैद में रखा गया, जबकि मेरे खिलाफ एक भी आरोप में चार्जशीट फाइल नहीं की गई है। मैं इन सभी का जवाब कल दूंगा।' कांग्रेस ने अपनी राज्य इकाई को पी. चिदंबरम का भव्य स्वागत करने के लिए कहा है। पी. चिदंबरम को जमानत मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता तिहाड़ जेल के बाहर जमा हुए हैं। कई कांग्रेस नेता भी वहां पहुंच चुके हैं। भारी भीड़ को देखते हुए जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
चिदंबरम गुरुवार सुबह 11 बजे संसद में होंगे
पी चिदंबरम कल यानी गुरुवार को संसद की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं। उनके बेटे कार्ति ने बताया कि राज्यसभा सांसद चिदंबरम गुरुवार सुबह 11 बजे संसद में होंगे। बेल मिलने पर चिदंबरम की पत्नी नलिनी की भी प्रतिक्रिया आई है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में शीर्ष अदालत से बेल मिलने का उन्होंने स्वागत किया और कहा कि वह संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेंगे। वहीं, चिदंबरम की जमानत पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चिदंबरम को बदले की कार्रवाई के तहत 106 दिनों तक जेल में रखा गया। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। मुझे विश्वास है कि वह निष्पक्ष सुनवाई में अपनी बेगुनाही साबित कर सकेंगे।

शीर्ष अदालत ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है
बता दें कि, शीर्ष अदालत ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है जैसे छूटने के बाद गवाहों से संपर्क करने की कोशिश नहीं करेंगे और कोर्ट की इजाजत के बगैर विदेश नहीं जा सकते। इसके अलावा इस केस के बारे में प्रेस ब्रीफिंग नहीं करेंगे। कोर्ट ने चिदंबरम को 2 लाख के निजी मुचलके और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्त पर जमानत दी है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications