चिदंबरम का बीजेपी पर तंज, कहा-असफल मुख्यमंत्रियों को बदलने में व्यस्त है BJP

नई दिल्ली, सितंबर 13: बीजेपी ने गुजरात में मुख्‍यमंत्री पद से विजय रुपाणी को हटा दिया है। उनकी जगह भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया। विजय रुपाणी पिछले छह महीनों में हटाए जाने वाले बीजेपी के चौथे मुख्यमंत्री बन गए हैं। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। माना जा रहा है शीर्ष नेतृत्व ने इसी के चले मुख्यमंत्री को बदला है। इस कदम के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम विजय रूपाणी को अचानक हटाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर चुटकी ली है।

Congress leader P Chidambaram Monday says BJP is busy replacing its non performing chief ministers

पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने सोमवार को ट्वीट किया, भाजपा अपने नाकाम मुख्यमंत्रियों को हटाने में व्यस्त है। आखिर भाजपा को यह एहसास कब हुआ कि मुख्यमंत्री ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। गुजरात में रूपाणी से पहले भाजपा ने लिंगायत के दिग्गज बी एस येदियुरप्पा की जगह कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में बसवराज एस बोम्मई को नियुक्त किया था।

पी चिदंबरम ने आगे कहा कि काम अच्छा नहीं करने के कारण भाजपा कई राज्यों के मुख्यमंत्री बदल चुकी है और कई अन्य राज्य हैं जहां असफल मुख्यमंत्री हैं और उनको बदले जाने की जरूरत है। संबंधित राज्य के लोग जानते थे कि बीएस येदियुरप्पा, दो रावत और रूपाणी कई महीनों से खराब प्रदर्शन कर रहे थे। कई और हैं जिन्हें बदला जाना चाहिए। सूची लम्बी है जिनमें हरियाणा, गोवा, त्रिपुरा आदि शामिल हैं।

कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री बदले जाने पर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के खिलाफ जो व्यापक जनाक्रोश है, उसे मुख्यमंत्रियों का चेहरा बदलकर शांत नहीं किया जा सकता है। गिरती जीडीपी, बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य संरचना के बुरे हाल से हर कोई वाकिफ़ है। अपनी नाकामी छिपाने की यह भाजपाई तरकीब कामयाब नहीं होगी। र्च में चार साल से ज्यादा समय तक उत्तराखंड में मुख्यमंत्री रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर उनकी जगह तीरथ रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया लेकिन महज तीन महीने के भीतर उनको बदलकर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+