हैदराबाद में भारत जोड़ो यात्रा में बुरी तरह जख्मी हुए कांग्रेस नेता नितिन राउत, अस्पताल में हुए भर्ती
Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रतिनिधित्व में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ केरल के रामेश्वरम से सितंबर माह की शुरूआत में हुआ था। केरल, कर्नाटक के बाद अब ये तेलंगाना में है। इस यात्रा में आज कांग्रेस नेता नितिन राउत के साथ बड़ा हादसा हुआ और वो गंभीर रूप से चोटिल हो गए। जिसके बाद हैदराबाद के अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया है।

कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व ऊर्जा मंत्री नितिन राउत को हैदराबाद के वासवी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कांग्रेस नेता को ये चोट भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कथित तौर पर पुलिस द्वारा धक्का दिए जाने के बाद गिरने के कारण आई। गिरने से उनकी दाहिनी आंख, हाथ और पैर में चोटें आई हैं
कांग्रेस नेता निनित राउत ने बताया कि उन्हें ये चोट यात्रा के दौरान राहुल गांधी के काफिले के आने के बाद लगे जोर के धक्के के कारण आई है। उन्होंने बताया मैं भारत जोड़ी यात्रा में था, हम पहले ही चार मीनार पार कर चुके थे। मैं मंच की ओर बढ़ रहा था तभी राहुल गांधी का काफिला आया, पुलिस घबरा गई और मुझे धक्का दे दिया। मैं एक बैरिकेड के पास गिर गया और मुझे चोटें आईं। मुझे खून बहने लगा और अंत में अस्पताल ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications