पंजाब: जेल में बंद नवजोत सिद्धू ने नवरात्रि में रखा मौन व्रत, पत्नी ने बताई वजह

नई दिल्ली, 27 सितंबर: 34 साल पुराने एक रोड रेज मामले में एक साल की सजा काट रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला सेंट्रल जेल में नौ दिन का "मौन व्रत" शुरू किया है। बताया जाता है कि सोमवार से शुरू हुआ सिद्धू का यह मौन व्रत अगले नौ दिनों तक चलेगा। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। सजा सुनाए जाने के बाद से ही वह पटियाला जेल में बंद हैं।

 Congress leader Navjot Singh Sidhu will observe silence during Navaratr at Patiala jail

नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पति के टि्वटर अकाउंट पर लिखा है कि मेरे पति नवरात्रि के दौरान मौन व्रत पर रहेंगे। वह पांच अक्टूबर के बाद ही विजिटर्स से मिलेंगे। इससे पहले भी 58 वर्षीय कांग्रेस नेता ने नवरात्रि के दौरान कुछ दिनों तक मौन रखा था। हालांकि इस बार उनका 'मौन व्रत' पूरे नौ दिनों तक चलेगा। 1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें एक साल की जेल की सजा सुनाई थी।

जिसके बाद 20 मई को एक स्थानीय अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद सिद्धू को पटियाला सेंट्रल जेल ले जाया गया था। कांग्रेस नेता को पहले इस मामले में ₹1,000 के जुर्माने के साथ छोड़ दिया गया था। नवजोत सिंह सिद्धू की वजह से गुरुनाम सिंह नाम के 65 वर्षीय शख्स की मौत हो गई थी।

नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस ने वर्ष 2021 में पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाया था। उन्होंने पद संभालते ही तत्काली मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के लिए लामबंदी शुरू कर दी थी। जिसके बाद कांग्रेस ने अमरिदंर सिंह के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था। हालांकि सीएम बनने का सपना देख रहे सिद्धू की जगह कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बना दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+