जेल में बंद हुए नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार के बारे में जानिए ये खास बातें
जेल में बंद हुए नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार के बारे में जानिए ये खास बातें
नई दिल्ली, 21 मई: क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पटियाला कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के बाद पटियाला सेंट्रल जेल में बंद कर दिया है। उन्हें कैदी और बैरक नंबर दिए गए हैं। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक जाने-माने नेता और कॉमेडियन भी रहे हैं। सिद्धू को कैदी नंबर 241383 पटियाला जेल में अब पहचाना जाएगा। सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 1988 के रोड रेज मामले में एक साल जेल की कड़ी सजा सुनाई गई है। करोड़ों के बंगले में रहने वाले सिद्धू अब जेल में बड़ी ही कठिन जिंदगी बिताएंगे। आइए जानते हैं सिद्धू के परिवार के बारे में खास बातें.....

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर
सिद्ध की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पेशे से एक डॉक्टर हैं और अमृतसर पूर्व सीट से पूर्व विधायक हैं। नवजोत को 2012 में अमृतसर पूर्व से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा के लिए चुना गया था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 7099 वोटों के हराकर जीत हासिल की थी। नवजोत कौर राजनीति में काफी सक्रिय हैं। नवजोत कौर उस समय चर्चा में आईं थी जब सीनियर मेडिकल ऑफीसर द्वारा मोहाली में संचालित किए जा रहे अस्पताल की गड़बड़ी को स्टिंग ऑपरेशन से उजागर किया था। कौर के इस कार्य से गदगद होकर तत्कालीन केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने उन्हें नेशनल पीएमडीटी समिति का सदस्य बनाने के लिए इनवाइट किया था।
Recommended Video

सिद्धू की बेटी राबिया
नवजोत सिंह की बेटी राबिया सिद्धू एक फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा यादवेंद्र पब्लिक स्कूल, पटियाला, पंजाब और पाथवेज वर्ल्ड स्कूल, अरावली, गुड़गांव से की। राबिया फैशन डिजाइनिंग में इन्ट्रेस्ट था इसलिए हायर स्टडीज के लिए विदेश चली गईं। उन्होंने LASALLE कॉलेज ऑफ़ द आर्ट्स, सिंगापुर और Istituto Marangoni, London से फैशन डिज़ाइनिंग में पढ़ाई की। वह एक फैशन डिजाइनर हैं और अपने खूबसूरत लुक के लिए एक मॉडल की तरह दिखती हैं। अपने खूबसूरत लुक की वजह से सोशल मीडिया पर भी उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। बीच में खबरें आईं थी कि राबिया एक मॉडल भी है और फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाएंगी।

नवजोत सिंह सिद्धू का बेटा करण
कांग्रेस पंजाब के पूर्व मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के एक बेटे का नाम करण है और पेशे से एक वकील हैं। करण सिद्धू ने अपनी पढ़ाई यदवेन्द्र पब्लिक स्कूल, पंजाब से की और हायर एजुकेशन दिल्ली की एमिटी यूनिवर्सिटी से की और वकालत की पढ़ाई लॉ की पढाई न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से पूरी की। 32 वर्षीय करण सिंह सिद्धू को 2018 में कथित तौर पर पंजाब सरकार द्वारा सहायक महाधिवक्ता नियुक्त किए जाने की खबरें सामने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications