कांग्रेस दफ्तर पहुंचे मणिशंकर अय्यर तो सिद्धू ने कसा तंज, बोले- प्‍यादा औकात भूल जाए तो कुचला जाता है

कांग्रेस दफ्तर पहुंचे मणिशंकर अय्यर तो सिद्धू ने कसा तंज, बोले- प्‍यादा औकात भूल जाए तो कुचला जाता है

चंडीगढ़। पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्‍द का इस्‍तेमाल और 'पाकिस्‍तान से इश्‍क' करने को लेकर विवादों में घिरे मणिशंकर अय्यर कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में नजर आए। एक के बाद एक विवादों से घिरने के बाद पार्टी से निलंबित किए गए मणिशंकर अय्यर की पार्टी दफ्तर में मौजूदगी के बीच पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने तंज कसा है। उन्‍होंने एएनआई से बातचीत में कहा, 'अगर शतरंज की बिसात बिछी हो और प्‍यार औकात भूल जाए तो कुचला जाता है।'

navjot singh sidhu

मणिशंकर अय्यर के भविष्‍य के बारे में पूछे जाने पर सिद्धू ने लिया राहुल का नाम

नवजोत सिंह सिद्धू ने मणिशंकर अय्यर के भविष्‍य के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हमारे जनरल राहुलजी जो फैसला करेंगे, वो हमारा फैसला होगा। मणिशंकर अय्यर की कांग्रेस दफ्तर में मौजूदगी को लेकर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अय्यर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कोषाध्‍यक्ष मोतीलाल वोरा से मुलाकात करने आए थे। वैसे वोरा कांग्रेस पार्टी की अनुशासनात्‍मक समिति के अध्‍यक्ष हैं। ऐसे में कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि उनके खिलाफ पार्टी और सख्‍त एक्‍शन ले सकती है।

क्‍या कांग्रेस में मणिशंकर अय्यर की वापसी की तैयारी है?

राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी है कि मणिशंकर अय्यर की कांग्रेस में वापसी की तैयार चल रही है। कांग्रेस नेताओं में यह सुगबुगाहट भी चल रही है कि मणिशंकर अय्यर का निलंबन वापस लिया जा सकता है।

कई बार विवादों से घिर चुके हैं मणिशंकर अय्यर

यूं तो मणिशंकर अय्यर कई वर्षों से अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन 2014 के बाद से उनकी बेबाक बयानी विवादों का पिटारा खोलती चली गई। वह विपक्षी नेताओं पर हमले करने के चक्‍कर में कई बार मर्यादा की सीमा लांघ गए। 2014 में उन्‍होंने नरेंद्र मोदी चायवाला कहा तो कुछ समय पहले हुए विधानसभा चुनावों में उन्‍होंने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए नीच शब्‍द का इस्‍तेमाल किया। इस विवाद की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्‍तान से इश्‍क फरमाने की बात कहकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+