कोलकाता मेगा रैली: खड़गे बोले- आम लोगों का पैसा लूटकर अडानी, अंबानी को खिला रहे हैं PM मोदी

Recommended Video

    Mamata Banerjee की Mega Rally से Akhilesh, Hardik, Mallikarjun का PM Modi पर हमला | वनइंडिया हिंदी

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की महारैली का आय़ोजन किया गया। ममता की इस मेगा रैली में विपक्ष दल कांग्रेस समसेत 20 दलों के नेताओं मौजूद रहे। इस रैली में कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अभिषेक मनु सिंघवी शामिल हुए। इस महा रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, सोनिया गांधी ने इस सभा के लिए एक संदेश भेजा है कि किसान से लेकर जवान तक, युवाओं को रोजगार से लेकर आर्थिक विकास के रास्ते पर सरकार विफल रही है।

    Mallikarjun Kharge

    उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी का काम समाज को तोड़ना है। वो बोलते हैं कि मैं ना खाउंगा ना खाने दूंगा, अब वे अडानी, अंबानी को खिला रहे हैं। राफेल घोटाले में 30 हजार करोड़ का मुनाफा इन्होंने अंबानी को दिलाने का काम किया। किसान और दलित मर रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। आज 1 करोड़ 60 लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं।

    उन्होंने कहा था कि दो करोड़ नौकरी देने का काम किया जाएगा, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने नौकरी देने के बजाय नौकरी छीन ली है। उन्होंने कहा कि मोदी जी पार्टियों को तोड़ने का काम कर रहे हैं। कर्नाटक उसका उदाहरण है। जबतक जनता का आशीर्वाद है मोदी और अमित शाह देश का संविधान बदल नहीं सकते। मोदी सरकार के घोटालों का जनता को पता है। संविधान के लिए हमें एक होना होगा। उन्होंने कहा कि मंजिल बहुत दूर है, रास्ता बड़ा कठिन है, लेकिन दिल मिले न मिले हाथ मिलाते चले।

    वहीं अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि, आज यहां 22 पार्टियों का इन्द्रधनुष दिखाई दे रहा है। आप इसे महागठबंधन या कुछ और नाम दे लीजिए। इसके लिए मैं ममता बनर्जी को इसके लिए बधाई देता हूं। एक नया भारत बनाएंगे, बीजेपी को भगाएंगे। जनता की यही पुकार, अब नहीं चाहिए मोदी सरकार। जब अमित शाह ने सैंकड़ों रैलियां की यूपी में तब किसी ने आवाज नहीं उठाई लेकिन तेजस्वी जी ने बिहार में एक रैली की तो उनके खिलाफ इनकम टैक्स की जांच लग गई। ऐसा देश में पहली बार हो रहा है कि आपको देशहित में आवाज उठाने के लिए देशद्रोही करार दे दिया जाता है।

    सिंघवी ने कहा कि, मुझे खुशी है कि कोलकाता में भाजपा की रथयात्रा को अनुमति नहीं मिली। क्योंकि इसमें संदेह था कि इसमें जानमाल का नुकसान हो सकता था।केंद्र की मंशा बांटने की रही है। वोट विभाजन का सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी को मिलता है इसलिए यह जरूरी है कि इस मंच पर मौजूद नेताओं को वोट विभाजन को रोकना होगा। इसका परिणाम आप पहले देख चुके हैं, चाहे वो गोरखपुर हो या फिर फूलपुर हो। केंद्र सरकार के नेता समय-समय पर विपक्ष और गठबंधन पर अपशब्दों से हमले करते रहते हैं। विश्व का सबसे अनैतिक गठबंधन जो मोदी जी ने कश्मीर में पीडीपी के साथ किया। वहां एक साथ दो सरकारें चलाईं गईं, एक जम्मू में और दूसरा कश्मीर में।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+