IAS पति को छोड़कर 20 साल बड़े दिग्गज कांग्रेस नेता से की शादी, अब मिला धोखा, रूह कंपा देगी प्रेम कहानी
"पिता ने चेताया था-बेटी, एक दिन सड़क पर आ जाओगी...और आज मैं सच में वहीं खड़ी हूं।" ये कहते हुए शिखा सिंह फफक-फफक कर रो पड़ी। शिखा सिंह कोई साधारण महिला नहीं हैं बल्कि ये मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता डॉ. महेंद्र सिंह चौहान की दूसरी पत्नी हैं। जिन्होंने अपने पति महेंद्र सिंह चौहान पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके बाद सियासी गलियारों में सनसनी फैल गई है।
निजी बैंक में मैनेजर रहीं शिखा सिंह की प्रेम कहानी वाकई रूह कंपा देने वाली है। 45 वर्षीय शिखा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो जारी किया है। जिसमें अपनी दर्द भरी दास्ता बयां करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंसाफ की अपील की।

IAS पति को छोड़कर 20 साल बड़े कांग्रेसी नेता से रचाई थी शादी
शिखा की शादी 2007 में एक आईएएस अधिकारी से हुई थी। शिखा सिंह ने आरोप लगाया कि "65 वर्षीय महेंद्र सिंह चौहान ने साजिश रचकर 2007 में उनकी शादी उनके आईएएस अधिकारी पति से तुड़वाई थी। प्रभाव और दबाव में आकर मैंने अपने आईएएस पति को तलाक दे दिया।" शिखा ने कहा 'मेरे पिता के आगाह किया था लेकिन इसके बावजूद मैंने 20 साल बड़े कांग्रेसी नेता से शादी कर ली थी।"
कार और 2 करोड़ कैश की मांग की
वीडियो में शिखा सिंह ने बताया, "शादी के कुछ समय बाद ही महेंद्र सिंह का असली चेहरा सामने आ गया था। उसने मुझे मारना-पीटना शुरू कर दिया था, आए दिन मुझे पिता से पैसे लाने की डिमांड करता था।" ये सिलसला 19 सालों से जारी रहा!" शिखा ने बताया "मेरे पति ने 2 करोड़ रुपये और एक कार की मांग की थी और 9 फरवरी को बेरहमी से मुझे मारा-पीटा और घर से निकाल दिया।"

जहर देकर मारने की कोशिश की
शिखा सिंह का दावा है कि उनके पति ने एक बार उन्हें जूस का गिलास दिया था, जिसमें ज़हर मिला था। जूस पीने के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेसुध होकर गिर पड़ीं। अस्पताल में होश आने पर उन्हें पता चला कि उन्हें ज़हर दिया गया था। शिखा ने यह भी बताया कि महेंद्र सिंह की पहली पत्नी ने भी उन पर महिला उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
शिखा बोली- खतरे में हैं मेरी जान
शिखा अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद डरी हुई हैं, क्योंकि आरोपी काफी प्रभावशाली है और उनकी जान को खतरा है। शिखा ने पुलिस को बताया कि मेरे पति के पास दो लाइसेंसी बंदूकें हैं, जिससे मुझे जान का खतरा है।शिखा ने अपने पति के खिलाफ कई ऑडियो और वीडियो क्लिप्स होने का भी दावा किया है। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम से मदद की गुहार लगाई है।
महेंद्र सिंह बोले- 15 साल से मुझे कर रही ब्लैकमेल
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महेंद्र सिंह चौहान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे 'हनीट्रैप' और 'ब्लैकमेलिंग' करार दिया है। कांग्रेस नेता बोले महेंद्र सिंह का कहना है कि जैसे ही उन्होंने शिखा को तलाक का नोटिस भेजा, उसने उन्हें फंसाने के लिए यह 'ज़हरीली कहानी' गढ़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिखा उन्हें 15 साल से ब्लैकमेल कर रही है।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। ज़हर देने के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (एसीपी) उमेश तिवारी ने मीडिया को बताया "फ़िलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।"
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने












Click it and Unblock the Notifications