संजय सिंह के परिवार से मिले कांग्रेस नेता कुमार केतकर, बोले- पूरा देश उनके साथ खड़ा

आप नेता और सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद पार्टी लगातार इस गिरफ्तारी को गलत बताते हुए संजय सिंह कि रिहाई की मांग कर रही है। इस बीच पार्टी को कांग्रेस का भी साथ मिला है। कांग्रेस पार्टी के नेता कुमार केतकर ने संजय सिंह के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की है।

संजय सिंह के परिवार से मिलने के बाद कुमार केतकर ने कहा कि हमे पूरा विश्वास है कि संज सिंह जल्द ही रिहा होंगे। उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। मैंने उनके परिवार से कहा है कि डरो मत, पूरा देश आपके साथ खड़ा है।

kumar ketkar

कुमार केतकर ने कहा हम संजय सिंह के परिवार से मिलने के लिए आए थे, हम उन्हें यह कहने आए हैं कि आप डरो मत, सिर्फ हम नहीं बल्कि देश की पूरी जनता उनके साथ है। इसमे दिखता है कि इसमे कोई अन्याय की भावना की परवाह नहीं की गई है।

जिस तरह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है वह बदले की भावना से है, मुझे नहीं लगता है कि कोर्ट में इस गिरफ्तारी को मंजूरी मिलेगी, कोर्ट में उन्हें छोड़ दिया जाएगा, संजय सिंह छूटेंगे, यह हमारा पूरा विश्वास है।

बता दें कि संजय सिंह को ईडी ने बुधवार को लंबी पूछताथ के बाद गिरफ्तार किया था। उनसे पहले ईडी ने मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार किया था। दोनों नेताओं की गिरफ्तारी कथित शराब घोटाले में हुई है। ईडी का आरोप है कि शराब विक्रेताओ को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए दिल्ली की शराब नीति में बदलाव किए गए थे।

ईडी का कहना है कि शराब नीति में बदलाव की वजह से सरकारी खजाने को नुकसान हुआ है। शराब नीति में बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी के नेताओं को मोटी रकम दी गई थी, जिसका इस्तेमाल चुनाव प्रचार में किया गया था।

इस मामले में जब सीबीआई ने पहला केस दर्ज किया था तो उस वक्त मनीष सिसोदिया दिल्ली के उपमुख्यमंत्री थे। इस दौरान मनीष सिसोदिया सहित 14 लोगों को आरोपी बनाया गया था। हालांकि उस समय संजय सिंह इस घोटाले की जद में नहीं थे, लेकिन अब उनके नाम को भी ईडी ने इसमे शामिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+