कमलनाथ का पलटवार- शिवराज ऐसा डमरू बजाते हैं कि एमपी कि उन्‍हें सड़कें अमेरिका जैसी लगती हैं

भोपाल। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष कमलनाथ ने राज्‍य के सीएम शिवराज सिंह चौहान के डमरू वाले बयान पर तंज कसा है। उन्‍होंने कहा कि सीएम शिवराज ऐसा डमरू बजाते हैं कि उन्‍हें एमपी में अमेरिका की सड़कें दिखती हैं। डमरू बजाते हैं... हमारे किसान आत्‍महत्‍या करते हैं। ऐसा डमरू बजाते हैं कि एमपी बलात्‍कार के मामले में सबसे आगे है। तो ऐसा डमरू तो ये बजाते ही रहते हैं... तो मैं इसका क्‍या जवाब दूं।

कमलनाथ का पलटवार- शिवराज ऐसा डमरू बजाते हैं कि एमपी कि उन्‍हें सड़कें अमेरिका जैसी लगती हैं

सिहोर के एक कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम में कहा, 'मैं मदारी हूं और जब डमरू बजाता हूं तो, बिजली बिल माफ हो जाता है।' शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के आरोपों का जवाब दे रहे थे। उन्‍होंने कहा, 'कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि मुख्‍यमंत्री मदारी है। हां मैं मदारी हूं और मैं ऐसा मदारी हूं जो डमरू बजाता है बिजली बिल जीरो हो जाता है। मैं वो मदारी हूं जो गरीबों के लिए घर बनाता है, बच्‍चों की फीस भरता है, जो एमपी में बदलाव की बात करता है और उसे दुनिया का नंबर एक राज्‍य बनाना चाहता है।'

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, 'मुझे विरासत में बीमारू राज्‍य मिला - मध्‍य प्रदेश। मैंने इस बीमारू राज्‍य को बदला। अब यह विकसित राज्‍यों में शुमार है। आगे हम इसे और समृद्ध बनाएंगे। मध्‍य प्रदेश में कोई असहाय नहीं रहेगा। इससे पहले कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मुख्‍यमंत्री को एक-दो नहीं बल्कि गरीबों का 14 साल का बिजली बिल माफ करना चाहिए। वह युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह असफल रहे हैं। कमलनाथ ने आगे कहा कि कांग्रेस समय-समय पर बिजली का बिल माफ करती रही है, लेकिन बीजेपी ऐसा नहीं करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+