'चुनाव में दिखी मनी पॉवर की भूमिका', हार के बाद कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने कही ये बात

कर्नाटक के हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट पर कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने अपनी हार का कारण मनी पॉवर को बताया।

Congress leader Jagadish Shettar

कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की। लेकिन, हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार जगदीश शेट्टार बुरी तरह हार गए। वो बीजेपी के महेश तेंगिनाकाई से 32 हजार वोटों से मात खा गए। इस पर कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने चुनाव में मनी पॉवर की अहम भूमिका बताई।

कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने अप्रैल में बीजेपी की तरफ से टिकट न मिलने पर भाजपा का दामन छोड़ दिया था। इस्तीफा के बाद जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और सिद्धारमैया की उपस्थिति में कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

भाजपा से अलग होने पर लिंगायत समुदाय के नेता जगदीश शेट्टार ने कहा कि उनकी सीट में मनी पॉवर ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मतदाताओं के बीच 500-1000 रुपये बांटने की प्रथा शुरू की थी। वहीं, लिंगायत समुदाय की मान्यता और कल्याण की दिशा में कदम को लेकर कहा बीजेपी ने उनके लिए पर्याप्त सम्मान नहीं दिया।

बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोट पड़े, जिसका परिणाम कल यानी 13 मई को घोषित किया गया। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+