कांग्रेस में छिड़े बगावत के सुर, राहुल को कहा गया 'जोकर', पद से हटाने की मांग

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएच मुस्तफा ने चुनावी हार के बाद विक्षिप्त होकर राहुल गांधी को 'जोकर' की संज्ञा दे दी है। मुस्तफा ने यह भी कहा है कि राहुल को अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए क्योंकि वह इस लायक पद के कतई काबिल नहीं है। मुस्तफा ने मांग की है कि राहुल को हटाकर प्रियंका गांधी को पार्टी में कोई बड़ा पद देना चाहिए ताकि पार्टी को एक नई दिशा मिले।
कांग्रेस के कद्दावर नेता और पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी को बतौर विपक्ष नेता के रूप में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष में कार्य करने से राहुल को काफी कुछ सीखने को मिलेगा और राजनीति का भी ज्ञान होगा।
कांग्रेस का बयान: कांग्रेस के प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा है कि मैंने अभी तक टीएच मुस्तफा का कोई बयान नहीं सुना है और न ही इस बात की मुझे कोई जानकारी है।
टीएच मुस्तफा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुस्तफा केरल सरकार में वर्ष 1991-1995 तक फूड मिनिस्टर के पद पर कार्य किए हुए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक मुस्तफा ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications