पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास का हार्ट अटैक से निधन
अखिलेश दास लंबे समय तक बसपा में रहे। हालांकि उनका अधिकांश राजनीतिक जीवन कांग्रेस के साथ जुड़ा रहा। वे यूपीए की सरकार में केंद्रीय इस्पात मंत्री थे।
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व सांसद अखिलेश दास गुप्ता का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अखिलेश दास यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास के बेटे थे। 61 वर्षीय अखिलेश दास लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती थे।

आपको बता दें कि अखिलेश दास हाल ही में यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वे लंबे समय तक बसपा में रहे। हालांकि उनका अधिकांश राजनीतिक जीवन कांग्रेस के साथ जुड़ा रहा। वे यूपीए की सरकार में केंद्रीय इस्पात मंत्री थे। अखिलेश दास लखनऊ के मेयर भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications