दिग्विजय की पत्रकार पत्नी अमृता को एमपी की इस सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी में कांग्रेस
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में शानदार जीत के बाद सत्ता में वापसी करने वाली कांग्रेस पार्टी अब 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक तैयारी में जुट चुकी है। खास तौर से बीजेपी को घेरने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने खास प्लानिंग की है। इसके मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जा रहा है। इस लिस्ट में करीब 10 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग तय किए जा चुके हैं। जिनमें कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय का भी नाम सामने आ रहा है। ऐसी उम्मीद है कि अमृता इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवारी कर सकती हैं, इसकी कई वजहें भी हैं।

अमृता को राजगढ़ सीट से बनाया जा सकता है उम्मीदवार
जानकारी के मुताबिक, अमृता को मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट से कांग्रेस अपना उम्मीदवार बना सकती है। इसकी अहम वजह ये है कि राजगढ़ संसदीय सीट पर पार्टी के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मजबूत पैठ रही है। हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने इस संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटें जीती हैं, लिहाजा कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव में ये बेहद सुरक्षित सीट मानी जा रही है। ऐसे में पार्टी सूत्रों की ओर से तय माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

राजगढ़ सीट पर रहा है दिग्विजय सिंह का खासा प्रभाव
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा क्षेत्रों में सर्वे के आधार पर जो रिपोर्ट दी है उसके मुताबिक राजगढ़ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों के पैनल में अमृता के अलावा पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह, आदित्य सिंह, शिवनारायण मीणा का भी नाम शामिल है। हालांकि दिग्विजय सिंह खुद कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्यसभा के सदस्य हैं। वहीं अपने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर फैसला उन्होंने पार्टी पर छोड़ रखा है। ऐसे में अमृता राय का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे माना जा रहा है।

कांग्रेस आलाकमान की रजामंदी का इंतजार
अमृता के राजगढ़ से चुनाव लड़ने की मुख्य वजह ये भी है कि साल 2018 में दिग्विजय सिंह ने जब नर्मदा यात्रा की थी तो उस समय अमृता भी उनके साथ थीं। उस समय जिस तरह से अमृता ने सभी तरह के आयोजनों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई उससे भी लग रहा कि इस बार वो लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। फिलहाल राजगढ़ संसदीय सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा इस पर आखिरी फैसला केंद्रीय आलाकमान की ओर से लिया जाएगा, लेकिन इतना तय माना जा रहा कि उम्मीदवार वही होगा जिसे दिग्विजय सिंह का समर्थन प्राप्त होगा।

लोकसभा के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों के पैनल तैयार
पूरे मामले पर कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि लोकसभा क्षेत्रों को लेकर हुए सर्वे पर कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच उम्मीदवारों को लिस्ट तय करने में सहमति बन गई है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से लोकसभा क्षेत्रों के सर्वे की रिपोर्ट 'फाइनल' होने के बाद अब सभी को आलाकमान की ओर रजामंदी का इंतजार है। वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि लोकसभा टिकट की उम्मीद कर रहे नेता अपने क्षेत्रों में जाकर काम करें, टिकट की भागदौड़ से बचें। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने सभी क्षेत्रवार पर्यवेक्षक बनाए थे। इनसे प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की सीधी बातचीत भी हुई है। जहां प्रदेश स्तर पर नेता लोकसभा की रणनीति तैयार कर रहे हैं, वहीं राहुल गांधी ने भी एक टीम बनाई है जो सभी क्षेत्रों में अपने स्तर पर फीडबैक जुटा रही है।
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications