संघ के करीबी शंकराचार्य की शरण में पहुंचे दिग्विजय सिंह

हरिद्वार। सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणियों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह इन दिनों हरिद्वार पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा और संघ के करीबी माने जाने वाले शंकराचार्य राजराजेश्वर से उनके आश्रम में मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने भाजपा औ संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इन दोनों संगठनों की नीतियों के समर्थक नहीं है जो देश की राजनीति को धर्म के आधार पर विभाजित करने का काम कर रहे हैं।

Digvijay Singh

दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह सरदार सरोवर बांध से विस्थापित हुए लाखों लोगों के मुद्दे पर जनजागरण को लेकर नर्मदा यात्रा शुरू करने जा रहे हैं और उसे शुरू करने से पहले वह हरिद्वार शंकराचार्य का आशीर्वाद लेने आये थे। उन्होंने कहा, 'धर्मगुरूओं से मिलने में कोई बुराई नहीं है। मैं हिंदू था, मैं हिंदू हूं और हिंदू ही रहूंगा। लेकिन मैं भाजपा या संघ की विचारधारा का समर्थन नहीं करता जो धर्म के आधार पर देश की राजनीति को विभाजित करने का काम कर रहे हैं।'

हरिद्वार के एक अखाड़े के प्रमुख संत महंत मोहन दास के ट्रेन से लापता होने के बारे में पूछे गए एक सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि योग गुरू बाबा रामदेव के गुरू शंकर देव का भी आज तक पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि हमने सीबीआई जांच की मांग की थी लेकिन उसका भी कोई नतीजा नहीं निकला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+