कांग्रेस नेता ने सीएम बोम्मई और स्वास्थ सचिव समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ की लोकायुक्त से शिकायत
कांग्रेस नेता रमेश बाबू ने कर्नाटक सीएम और स्वास्थ्य विभाग के सचिव समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ एक निविदा लेनदेन के संबंध में लोकायुक्त को शिकायत दर्ज करवाई है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 10 मई यानी बुधवार को होगा। वहीं मतदान के एक दिन पहले कांग्रेस नेता रमेश बाबू ने कर्नाटक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव और अन्य अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त को शिकायत दर्ज की है।
रमेश बाबू ने ये जाकारी खुद देते हुए कहा कि मैंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों के खिलाफ एक निविदा लेनदेन के संबंध में लोकायुक्त को शिकायत दर्ज की।
रमेश बाबू ने इन सभी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सभी मापदंडों को नजरअंदाज कर दिया और कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन सेवा के लिए 1260 करोड़ रुपये की राशि एक ऐसी कंपनी को दे दी, जिसका स्वास्थ्य संबंधी कोई बैंगग्राउंड नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications