कांग्रेस नेता ने स्मृति ईरानी को पीएम की दूसरी पत्नी बताया
गुवाहाटी। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी के बारे में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री ने विवादित बयान दिया है। कांग्रेस नेता नीलमणि सेन डेका ने ईरानी को पीएम मोदी की दूसरी पत्नी करार दिया है।

असम में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री नीलमणि ने कहा कि कई लोग ऐसा कहते हैं कि स्मृति ईरानी नरेंद्र मोदी की दूसरी पत्नी हैं। नीलमणि के इस बयान के बाद भाजपा ने इश बयान को बेहद शर्मनाक करार देते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराने की बात कही है।
भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि क्या एक महिला के नेतृत्व वाली पार्टी महिलाओं के लिए ऐसी सोच रखती है और बावजूद ऐसे बयान के उनका बचाव किया जा रहा है।
राम माधव ने कहा कि भाजपा जल्द ही नीलमणि के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करेगी। वहीं कांग्रेस की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई भी टिप्पणी नहीं आयी है।












Click it and Unblock the Notifications