पूर्व पीएम Manmohan Singh का 92 साल की उम्र में निधन, दिल्ली AIIMS अंतिम सांस
Manmohan Singh Passed Away: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अचानक तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां पूर्व पीएम का इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा था। हालांकि, अब एम्स ने पूर्व पीएम के निधन की पुष्टि कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 92 वर्षीय मनमोहन सिंह को गुरुवार शाम को इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। डॉक्टरों की विशेष टीम मनमोहन सिंह की जांच कर रही है। मनमोहन सिंह के निधन की एम्स हॉस्पिटल ने पुष्टि कर दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम करीब 8 बजे मनमोहन सिंह को दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया।

काफी वक्त से थे बीमार
सिंह पिछले काफी लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। पूर्व पीएम के निधन पर पीएम मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
प्रियंका गांधी-जेपी नड्डा पहुंचे एम्स
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के एम्स में भर्ती होने की खबर मिलते ही कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली के एम्स पहुंचीं। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली के एम्स पहुंचे। उनकी पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ ही कई कांग्रेस नेता एम्स पहुंच चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Manmohan Singh Profile: भारत के आर्थिक सुधारों के शिल्पकार कहलाते थे मनमोहन सिंह, पढ़ें सफरनामा
मनमोहन सिंह की दो बार हुई बाइपास सर्जरी
92 साल के डॉ. मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। खबर के मुताबिक, साल 1990 में उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी और 2004 में स्टेंट डाले गए थे। इसके बाद 2009 में उनकी फिर से कार्डियक सर्जरी हुई थी। जिसमें कुल पांच बाईपास शामिल थीं। बता दें, डॉ. मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमंत्री रहे और अपनी ईमानदारी, सादगी, और गहरी ज्ञानवत्ता के लिए जाने जाते थे।












Click it and Unblock the Notifications